6,300 रुपये में मिल रही स्मार्ट टीवी और 5,000 में वॉशिंग मशीन, बिग बिलियन सेल

फ्रांस की इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता Thomson ने Flipkart पर चल रही Big Billion Day Sale में अपने प्रोडक्ट्स जोरदार डिस्काउंट में उपलब्ध कराए हैं। यहां 6,300 रुपये में स्मार्ट टीवी और 5,000 में वॉशिंग मशीन मिल रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 6,300 रुपये में खरीदें स्मार्ट टीवी
  • 5,000 रुपये की है वॉशिंग मशीन
  • बिग बिलियन डे सेल में ऑफर्स

फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डे सेल जारी है और इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम बंपर डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। करीब 5,000 रुपये में वॉशिंग मशीन और 6,300 रुपये में आपको एक एलईडी टीवी मिल रहा है। फ्रेंच कंपनी थॉमसन ने स्मार्ट टीवी और वॉशिंग मशीन के साथ एसी पर 8 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023 तक जोरदार डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा कंपनी ने वर्ल्ड कप एडिशन टीवी भी पेश किया है जिसकी कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। थॉमसन 43Alfa005BL के साथ 8,399 रुपये में नई सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन भी पेश की है।

Flipkart Big Billion Day Sale Thomson

थॉमसन 43Alfa005BL के सा 8,399 रुपये मे नई से ऑटमैटिक वॉिंग मश भी पे की है

सबसे सस्ती Android Smart TV

थॉमसन की एंड्रॉइड स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत 8,888 रुपये है जो सेगमेंट में सस्ती है। इसके बाद 7 किग्रा क्षमता वाली वॉशिंग मशीन 5,057 रुपये की मिल रही है, लेकिन सेल खत्म होने तक। कंपनी ने ग्राहकों का एक्सपीरियंस बेहतर करने के लिए डिज्नी हॉटस्टार से भी हाथ मिलाया है और स्मार्ट टीवी खरीदने वालों को इसका सब्सक्रिप्शन फ्री मिलने वाला है। तकनीकी रूप से नई थॉमसन स्मार्ट टीवी काफी एडवांस्ड हैं और यूजर्य को अलग लेवल की पिक्चर क्वालिटी मिलती है।

End of Feed