टेक एंड गैजेट्स

भारती टेलीकॉम ने एयरटेल में खरीदी करीब 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी, 40.33% होगा शेयर

Bharti Telecom buys 1.2 percent stake in Bharti Airtel: भारती एयरटेल के संस्थापक एवं चेयरमैन सुनील भारती मित्तल के परिवार के पास भारती टेलीकॉम में 50.56 प्रतिशत और सिंगटेल के पास शेष 49.44 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Image

Bharti Airtel

Bharti Telecom buys 1.2 percent stake in Bharti Airtel: भारती एयरटेल की प्रवर्तक भारती टेलीकॉम ने भारती परिवार की निवेश कंपनी इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड से कंपनी में करीब 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। कंपनी सूचना में लेनदेन के मौद्रिक मूल्य का खुलासा नहीं किया गया, हालांकि बीएसई में भारती एयरटेल के शेयर के बंद भाव 1.598.75 रुपये प्रति शेयर के आधार पर हिस्सेदारी का मूल्य 11,680 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

भारती एयरटेल की हो जाएगी 40.33 प्रतिशत हिस्सेदारी

भारती एयरटेल बुधवार देर रात शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, ‘‘ भारती टेलीकॉम ने ‘ऑफ-मार्केट’ लेनदेन के जरिये इंडिया कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड से भारती एयरटेल के करीब 1.2 प्रतिशत शेयर हासिल कर लिए हैं।’’ इस लेनदेन के बाद भारती टेलीकॉम की भारती एयरटेल में 40.33 प्रतिशत हिस्सेदारी हो जाएगी, जबकि इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड की कंपनी में 3.31 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

इस अधिग्रहण से एयरटेल में आईसीआईएल की हिस्सेदारी करीब 4.51 प्रतिशत से घटकर 3.31 प्रतिशत रह गई है। भारती टेलीकॉम ने कहा कि आईसीआईएल बीटीएल के साथ मिलकर काम करने वाला व्यक्ति है और एयरटेल के प्रमोटर समूह का हिस्सा है।

भारती टेलीकॉम ने 11,150 करोड़ रुपए जुटाए

भारती एयरटेल के संस्थापक एवं चेयरमैन सुनील भारती मित्तल के परिवार के पास भारती टेलीकॉम में 50.56 प्रतिशत और सिंगटेल के पास शेष 49.44 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में भारती टेलीकॉम ने 3-10 वर्ष की अवधि के लिए छह किस्तों में 11,150 करोड़ रुपए जुटाए थे।

इनपुट- भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article