क्या है iOS 18.2 Public Beta वर्जन
नए iOS 18.2 में भी AI-संचालित इमेज एडिटिंग टूल, जैसे कि इमेज प्लेग्राउंड, जेनमोजी और इमेज वैंड, जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं। हालांकि, इसे अभी बीटा टेस्टर्स के लिए ही जारी किया गया है। iOS 18.2 अपडेट में कई रोमांचक फीचर्स का वादा किया गया है, जिन्हें iPhone यूजर्स के लिए प्रोडक्टिविटी और पर्सनलाइज इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है।
इसी अपडेट में यूजर्स को बिल्ट-इन ChatGPT का भी सपोर्ट मिलेगा, जो iOS के भीतर सीधे ऑन-डिमांड AI असिस्टेंट प्रदान करता है। यह सुविधा यूजर्स को सवाल पूछने, टेक्स्ट बनाने या क्विक हेल्प प्राप्त करने की अनुमति देती है, जो विभिन्न ऐप्स में सहज रूप से एकीकृत है।
ये नए AI फीचर्स मिलेंगे
इसके अलावा यूजर्स को जेनमोजी और यूजर्स को कस्टम, AI-संचालित इमोजी बनाने में भी मदद मिलेगी। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को नया इमेज प्लेग्राउंड फीचर, फोटो और इमेज एडिटिंग, विज़ुअल इंटेलिजेंस जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
