iQoo 13 With Snapdragon 8 Elite: स्मार्टफोन ब्रांड आईकू ने अपने सबसे पावरफुल स्मार्टफोन iQoo 13 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि इस फोन को Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस किया जाएगा। इसके अलावा फोन में गेमिंग के लिए कई और दमदार फीचर्स का भी सपोर्ट मिलने वाला है।
भारत में कब लॉन्च होगा iQOO 13
बता दें कि आईकू 13 को पहले ही चीनी मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। अब कंपनी ने इसे भारत में लॉन्च करने की घोषणा भी कर दी है। इस फोन को दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि फोन को आधिकारिक iQOO ई-स्टोर और Amazon जरिए खरीदा जा सकेगा। अमेजन पर फोन की माइक्रो साइट भी लाइव हो गई है। यह इस साल भारत का सबसे सस्ता Snapdragon 8 Elite चिपसेट वाला स्मार्टफोन हो सकता है।
कंपनी ने अपनी घोषणा में कहा, "आईकू ने BMW Motorsport के साथ प्रीमियम साझेदारी में, आपके लिए तिरंगे पैटर्न के साथ बिल्कुल नया iQOO13 लीजेंड एडिशन लेकर आया है जो परफॉर्मेंस और कंट्रोल की बेहतरीन खोज को दर्शाता है। इस फोन को दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा।"
iQOO 13 की स्पेसिफिकेशन
iQOO 13 को चीन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट, इन-हाउस Q2 गेमिंग चिपसेट और 16GB तक रैम के साथ 1TB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन को भारत में भी इसी प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन Android 15 आधारित OriginOS 5 के साथ आता है। उम्मीद है कि यह भारत में FuntouchOS 15 स्किन के साथ आएगा। फोन में 6,150mAh की बैटरी और 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
2K डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट
फोन को भारत में 6.82 इंच 2K BOE Q10 8T LTPO 2.0 OLED डिस्प्ले से लैस किया जाएगा। डिस्प्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट मिलेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। यानी प्राइमरी, टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड शूटर तीनों कैमरा 50-50MP के मिलेंगे। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर मिल सकता है।
