Airtel ने लॉन्च किया 65 रुपये का नया प्रीपेड प्लान, यहां जानें बेनिफिट्स

  • Authored by: साकेत सिंह बघेल
  • Updated Nov 12, 2022, 01:13 PM IST

एयरटेल ने एक नए 65 रुपये वाले 4G डेटा वाउचर को पेश किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

भारती एयरटेल ने एक नया 4G डेटा वाउचर लॉन्च किया है। इस वाउचर की कीमत 65 रुपये है। बीते दिनों एयरटेल ने एक नए 199 रुपये वाला प्लान भी लॉन्च किया था। ये प्लान उनके लिए है, जो ज्यादा वैलिडिटी चाहते हैं। बहरहाल, अभी जो 65 रुपये वाला प्लान पेश किया गया है। ये एक डेटा वाउचर है। यानी ये उनके लिए नहीं है जो वैलिडिटी चाहते हैं।

Airtel ने लॉन्च किया 65 रुपये का नया प्रीपेड प्लान

Airtel ने लॉन्च किया 65 रुपये का नया प्रीपेड प्लान

एयरटेल का नया 65 रुपये वाला प्लान उनके लिए बेहतर है, जो कम कीमत में 4G डेटा वाउचर चाहते हैं। इस 65 रुपये वाले डेटा वाउचर प्लान में ग्राहकों को 4GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा ये प्लान और कोई बेनिफिट ऑफर नहीं करता है। ऐसे में ग्राहकों को इस प्लान को एक एक्टिव प्रीपेड प्लान के बाद खरीदना होगा। इस नए डेटा वाउचर की वैलिडिटी बेस एक्टिव प्लान के बराबर होगी। यानी अगर बेस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन है, वाउचर की वैलिडिटी भी 30 दिन होगी। बेस प्लान के एक्सपायर होते ही बचा हुआ बाकी डेटा भी एक्सपायर हो जाएगा।

End of Feed