BGMI Lite Pre-Registration की तारीख का ऐलान, 25 अगस्त से Android यूजर्स कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Krafton ने फिलहाल BGMI Lite के हार्डवेयर रिक्वायरमेंट, सपोर्टेड स्मार्टफोन, ग्राफिक्स ऑप्शन, गेम मोड और मैप्स से जुड़ी पूरी जानकारी साझा नहीं की है। इन जानकारियों का खुलासा आने वाले समय में किया जा सकता है।

भारत में BGMI Lite का इंतजार कर रहे गेमर्स के लिए बड़ी खबर है। गेम डेवलपर Krafton ने Battlegrounds Mobile India Lite (BGMI Lite) के प्री-रजिस्ट्रेशन की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक भारत में Android यूजर्स 25 अगस्त 2026 से इस गेम के लिए प्री-रजिस्टर कर सकेंगे। गेम का पब्लिक लॉन्च अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन Krafton ने इसकी रिलीज को 2026 के अंत तक के लिए शेड्यूल किया है।

Battlegrounds Mobile India Lite

पुराने BGMI अकाउंट की जरूरत नहीं होगी ट्रांसफर

Google Play Store से होगा प्री-रजिस्ट्रेशन

Krafton India के अनुसार, BGMI Lite के लिए शुरुआती दौर में सिर्फ Android यूजर्स ही प्री-रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। इसके लिए यूजर्स Google Play Store का इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी ने अभी iPhone और iPad यानी iOS यूजर्स के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन की तारीख का ऐलान नहीं किया है। Krafton का कहना है कि iOS पर प्री-रजिस्ट्रेशन की जानकारी बाद में दी जाएगी।

End of Feed