ठंड आते ही फॉग के साथ वायु प्रदूषण मिलकर स्मॉग बन जाता है। ऐसे में वायु प्रदूषण के समस्या और भी बढ़ जाती है। भारत में दिल्ली-एनसीआर समेत कई ऐसे शहर हैं जो ठंड में खासतौर पर भयंकर वायु प्रदूषण का सामना करते हैं। ऐसी हवा बच्चों और बुजुर्गों के लिए और भी खतरनाक होती है। ऐसे में अगर आप घर या ऑफिस में लगाने के लिए एयर प्यूरीफायर खोज रहे हैं तो हम यहां आपको कुछ बेस्ट ऑप्शन्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
Honeywell Air Purifier i9
Philips AC 1215
इस एयर प्यूरीफायर को अमेजन से 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये HEPA फिल्टर के साथ आता है। ये 0.003 microns तक के 99.97 प्रतिशत पार्टिकल्स को कैप्चर करता है। इसमें तीन लेयर का फिल्ट्रेशन प्रोसस भी दिया गया है। ये प्यूरीफायर अल्ट्रा-फाइन पार्टिकल्स को डिटेक्ट करने के लिए एयर को ऑटो-स्कैन कर लेता है।
Mi Air Purifier 3
इसे कंपनी की वेबसाइट से 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये 360 डिग्री फिल्ट्रेशन फीचर के साथ आता है। जोकि बड़े रूम के काफी अच्छा है। साथ ही इसे आप कहीं भी रख सकते हैं। ये OLED डिस्प्ले के साथ आता है। ये डिस्प्ले PM 2.5 लेवल्स, टेम्परेचर और ह्यूमिडिटी जानकारी देता है।
Eureka Forbes Dr. Aeroguard HPA 500 Air Purifier
इसे कंपनी की वेबसाइठ से 19,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें एक खास UV-LED टेक्नोलॉजी दी गई है। जो 99 प्रतिशत SARS COV-2 वायरस को खत्म करता है। इसके लिए ये लैब में टेस्टेड है। कंपनी का मुताबिक ये भारत का पहला UHD HEPA फिल्टर वाला एयर प्यूरीफायर है।
Honeywell Air Purifier i9
इस एयर प्यूरीफायर को अमेजन से 19,846 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये थ्री-स्टेज एडवांस फिल्ट्रेशन सिस्टम के साथ आता है। 99 प्रतिशत एफिशिएंसी के साथ हवा से प्रदूषण को दूर करता है।
Proscenic A9
इसे अमेजन से 11,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये HDOF प्यूरीफाइंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें फोर स्टेज फिल्ट्रेशन- प्राइमरी फिल्टर, H13 HEPA, एक्टिवेटेड कार्बन और नैनो-सिल्वर आयन फिल्टर मिलता है। ये 99.97 प्रतिशत फाइन पार्टिकल्स को एब्जॉर्ब कर लेता है। इसमें Alexa सपोर्ट भी मिलता है।
