AC का यह मोड बारिश के मौसम में आता है बहुत काम, नमी भी हटेगी और बिजली भी बचेगी

बारिश के मौसम में चिपचिपाहट वाली गर्मी जमकर परेशान करती है। ऐसे मौसम में कूलर और एसी भी ठीक से काम नहीं करते। आज हम आपको AC का एक ऐसा मोड बताने जा रहे हैं जो आपको मानसून के मौसम में चिपचिपी गर्मी से तुरंत राहत देगा।

AC Best Setting for Monsoon: मानसून के मौसम में हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से तो राहत दे दी लेकिन इसने एक बड़ी समस्या खड़ी कर दी है। धूप के बीच-बीच में बारिश होने से उमस भी काफी बढ़ने लगी है। हवा में ह्यूमिडी बढ़ने से चिपचिपी गर्मी होने लगती है। सामान्य गर्मी के मौसम में तो कूलर और एसी काम कर जाते हैं लेकिन बारिश के मौसम में कूलर और एसी चलाने पर भी चिपचिपाहट महसूस होती है। आज हम आपको AC एक एक ऐसे मोड के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपको मानसून के मौसम भी अच्छी ठंडी हवा मिलेगी।

AC Tips Monsoon

मानसून के मौसम के लिए एसी में खास तरह का मोड दिया जाता है।

आपको बता दें कि बदलते दौर के साथ एसी की टेक्नोलॉजी भी बहुत एडवांस हो चुकी है। एयर कंडीशनर में अब अलग-अलग मौसम के लिए एसी में अलग-अलग मोड दिए जाते हैं। एसी में हमें कूल, ड्राई, फैन आदि कई तरह के मोड मिलते हैं। मानसून के मौसम में एसी चलाने के बाद चिपचिपाहट का एहसास इसलिए होता है कि हम उसे गर्मी वाले मोड में ही चलाते हैं। अगर आप मानसून में सही मोड में एसी चलाते हैं तो रूम तो ठंडा रहेगा और आपका बिजली बिल भी कम आएगा।

End of Feed