ChatGPT Down: बुधवार को OpenAI की सर्विस एक बार फिर बड़े स्तर पर ठप हो गई हैं। दुनिया भर के यूजर्स ChatGPT, Sora और GPT API के इस्तेमाल में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। यह इस महीने की दूसरी बड़ी आउटेज है, जिसने प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। डाउन डिटेक्टर ने भी OpenAI डाउन होने की पुष्टि की है।
दुनियाभर में यूजर्स को हो रही परेशानी
इस आउटेज का असर ग्लोबल स्तर पर देखा जा रहा है। खासकर अमेरिका, यूरोप और एशिया के यूजर्स जिसमें भारत भी शामिल है, ने ChatGPT के काम न करने की शिकायतें दर्ज की हैं। वेबसाइट को ट्रैक करने वाली कंपनी डाउन डिटेक्टर ने भी OpenAI के ठप होने की पुष्टि की है। इसके अनुसार, OpenAI डाउन होने से सबसे ज्यादा चैटजीपीटी में 91% यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं वेबसाइट के लिए 5% और लॉगिन की दिक्कतों को लेकर 4% यूजर्स ने शिकायत की है।

इस आउटेज का असर ग्लोबल स्तर पर देखा जा रहा है। (image-Downdetector)
88% यूजर्स को ChatGPT तक पूरी तरह से नहीं मिल रहा एक्सेस
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग 88% यूजर्स ChatGPT को बिल्कुल एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। OpenAI की कई सर्विस इस आउटेज से प्रभावित हुई हैं। यूजर्स को ChatGPT में लॉगिन, रिस्पॉन्स और API एक्सेस में दिक्कतें आ रही हैं। Sora जैसे नए टूल्स भी काम नहीं कर रहे हैं।

इस आउटेज का असर ग्लोबल स्तर पर देखा जा रहा है। (image-Downdetector)
बढ़ती मांग के बीच विश्वसनीयता पर सवाल
AI टूल्स की बढ़ती लोकप्रियता के बीच बार-बार हो रही तकनीकी समस्याएं यूजर्स को चिंतित कर रही हैं। यह इस महीने की दूसरी बड़ी आउटेज है, जिससे OpenAI की सर्विस स्टेबिलिटी पर सवाल उठ रहे हैं। OpenAI ने इस आउटेज को स्वीकार करते हुए कहा है कि उनकी टेक्निकल टीम समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने में जुटी है। कंपनी ने यूजर्स से धैर्य रखने की अपील की है।
यूजर्स को क्या करना चाहिए
जब तक OpenAI की सर्विस सामान्य नहीं होतीं, यूजर्स को वैकल्पिक टूल्स या लोकल AI सॉल्यूशन्स का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा आप OpenAI की वेबसाइट और सोशल मीडिया पर अपडेट्स चेक करते रहें।
