Vodafone Idea: देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। वीआई के पास इस समय करीब 20 करोड़ लोगों का यूजर बेस है। वीआई ने लंबे इंतजार के बाद अपनी 5G सर्विस को लॉन्च कर दिया है और धीरे धीरे इसका दायरा भी बढ़ रहा है। वीआई इसके लिए तेजी से अपने 4G नेटवर्क को अपग्रेड कर रहा है। कंपनी ने अब एक ऐसा ऑफर पेश कर दिया है जिसने Airtel और Jio की टेंशन बढ़ा दी है।
आपको याद दिला दें कि जियो और एयरटेल ने अपनी 5G सर्विस को लॉन्च करते समय ग्राहकों को कई तरह के शानदार ऑफर्स दिए थे। अब वोडाफोन आइडिया भी उसी राह पर चल पड़ा है। कंपनी ग्राहकों को लुभाने के लिए अपने शुरुआती प्लान में 300GB तक हाई स्पीड इंटरनेट डेटा का धमाकेदार ऑफर दे रही है।
वोडाफोन आइडिया ने बढ़ाई टेंशन
पिछले कुछ समय में रिचार्ज प्लान्स के दाम तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में विआई डेटा ऑफर देकर जियो और एयरटेल के यूजर्स को अपनी तरफ खीचनें की कोशिश में लगा हुआ है। वोडाफोन आइडिया के शुरुआती 5G प्लान की कीमत 299 रुपये है। इसमें यूजर्स को 300GB तक 5G इंटरनेट ऑफर कर रहा है। वीआई के अलावा किसी और कंपनी के पास इतने कम प्राइस में 300GB वाला प्लान मौजूद नहीं है।
करना होगा ये जरूरी काम
अगर आप वीआई यूजर हैं और इस सर्विस का लाभ लेना चाहते हैं तो बता दें कि इसके लिए आपको पास वोडाफोन आइडिया का 5G सिम होना चाहिए। अगर आपके पास वीआई का 4G सिम कार्ड मौजूद है तो आपको Vi स्टोर जाकर सिम कार्ड को अपग्रेड करना पड़ेगा। इसके लिए आपको एक छोटा सा वेरिफिकेशन प्रॉसेस पूरा करना होगा।
अगर आप वीआई नेटवर्क पर बेहतरी 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं तो कंपनी के मुताबिक 5G सिम कार्ड को स्लॉट नंबर एक पर रखना होगा। इसके लिए आपको अपने नेटवर्क को 5G/LTE पर सेट करना होगा। इसके अलावा आपको इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका फोन पॉवर सेविंग मोड पर न हो। ऐसा इसलिए क्योंकि पॉवर सेविंग मोड बैटरी की खपत कम करने के लिए नेटवर्क को आटोमैटिकली 4G पर सेट कर देता है।
