एक क्लिक और अकाउंट से उड़ गए 5.2 करोड़ रुपये, WhatsApp पर आप तो नहीं कर रहे ये गलती

Bengaluru Man Loses Rs 5.2 via WhatsApp Link: धोखाधड़ी करने वाले दलाल अत्यधिक लाभ कमाने के लिए छोटे निवेश करने का लालच देते हैं। लेकिन आपको ऐसे किसी भी लालच में नहीं आना चाहिए। ऐसे में आपको किसी भी अनजान कॉल या मैसेज को नजरअंदाज करना चाहिए।

Man Loses Rs 5.2 Crore in Online Scam: डिजिटल वर्ल्ड में ऑनलाइन स्कैम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब ऐसे ही एक ताजा मामले में बेंगलुरु के एक व्यक्ति को व्हाट्सएप स्कैम में 5.2 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। शख्स को स्टॉक मार्केट ऐप डाउनलोड करने के लिए व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया था, जिसके बाद उसको स्कैम का शिकार बनाया गया।

Online scam

Online scam

क्या है पूरा मामला?

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु के जयनगर के 52 वर्षीय व्यक्ति से स्कैमर ने व्हाट्सएप ग्रुप, फोन कॉल पर "हाई-रिटर्न इंवेस्टमेंट" का वादा करते हुए संपर्क किया था। इसके बाद बेंगलुरु के व्यवसायी को "Y-5 एवर कोर फाइनेंशियल लीडर" नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था, जिसमें लगभग 160 सदस्य थे। लेकिन वह मैसेज को नजरअंदाज करता रहा। इसके बाद जालसाजों ने उसको फोन कॉल करना शुरू कर दिया।

End of Feed