अमेरिका में Anthropic पर बैन भारत के लिए सबक, AI में आत्मनिर्भर बनना होगा: नीति आयोग

उन्होंने साथ ही बताया कि आयोग नागरिक-केंद्रित सेवाओं में एआई के उपयोग के लिए नए तरीके तलाश रहा है और भारत ने डिजिटल सार्वजनिक मॉडल विकसित करने में बढ़त बनाई है।

नीति आयोग के सदस्य अभय करंदीकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्षेत्र की कंपनी एंथ्रोपिक के अमेरिकी सरकार के नए नियंत्रण नियमों का पालन करने के लिए अपने नए एआई मॉडल ’ऑफलाइन’ करने के फैसले से यह स्पष्ट है कि भारत को प्रौद्योगिकी विकास में आत्मनिर्भर बनना होगा।

artificial Intelligence

अमेरिका में Anthropic पर बैन भारत के लिए सबक, AI में आत्मनिर्भर बनना होगा: नीति आयोग

एंथ्रोपिक ने पिछले सप्ताह बताया था कि उसने अपने नवीनतम एआई मॉडल ’फेबल 5’ और ’माइथोस 5’ को ऑफलाइन कर दिया है, ताकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नीत प्रशासन के इन मॉडलों के विदेशी नागरिकों द्वारा उपयोग को रोकने संबंधी निर्देश का पालन हो सके।

End of Feed