iPhone 16 series लॉन्च से भारत में धमाल मचाएगा एप्पल, कारोबार में दिखेगी जबरदस्त वृद्धि

iphone 16 series Launched in india: आईफोन 16 सीरीज 20 सितंबर से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। एनालिस्ट ने आगे कहा कि भारत में आईफोन की ज्यादातर ग्रोथ पहली बार आईफोन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की ओर से आएगी। एप्पल की ओर से देश में लगातार विस्तार किया जा रहा है। इससे कंपनी को वृद्धि हासिल करने में मदद मिलेगी।

iphone 16 series Launched in india: दिग्गज टेक कंपनी एप्पल द्वारा वैश्विक स्तर पर नए आईफोन 16 के लॉन्च से भारत में कंपनी की आय में 2024 में सालाना 18 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। साथ ही आईफोन के निर्यात में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। इंडस्ट्री एनालिस्ट्स ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। एप्पल की ओर से आईफोन 16 की नई सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है। इसमें एप्पल इंटेलिजेंस, बड़ी डिस्प्ले और कैमरा कंट्रोल के साथ कई नए फीचर हैं।

End of Feed