स्कूबा डाइविंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा, Apple Watch के धांसू फीचर ने बचा ली मुंबई के युवक की जान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2025, 03:01 PM IST

डाइविंग करते समय क्षितिज साथ एक बड़ा हादसा हुआ और फिर एप्पल वॉच की वजह से जिस तरह से उनकी जान बची उसे जानकार आप एक बार फिर से हैरानी में पड़ सकते हैं।

मुश्किल हालात में जान बचाने की क्षमता की वजह से एप्पल वॉच की दुनिया भर में एक अलग पहचान है। कई बार ऐसे स्टोरी हमारे सामने आ चुकी हैं जब मुश्किल में फंसे लोगों के पास एप्प्ल वॉच की वजह से मदद पहुंची और उनकी जान बच गई है। शायद यही वजह है कि लोग एप्पल वॉच को केवल फिटनेस वॉच के रूप में नहीं देखते, बल्कि इन्हें कठिन परिस्थितियों में भरोसेमंद फीचर के लिए भी खरीदते हैं। एक बार फिर एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एप्पल वॉच की वजह से एक 26 वर्षीय शख्स की जान बच गई। मुंबई के डेवलपर क्षितिज जोडपे के लिए, उनकी ऐप्पल वॉच अल्ट्रा पिछले महीने पुडुचेरी में एक स्कूबा डाइविंग यात्रा के दौरान केवल एक स्मार्टवॉच से एक सच्चे जीवन रक्षक में बदल गई।

Kshitij Jodape rescue

एप्पल वॉच ने क्षितिज की जान बचाई।

क्षितिज ने टाइम्स नाउ टेक के साथ अपनी कहानी शेयर की और एक डरावने पल के बारे में बात की जिसे वह अपने पूरे जीवन में याद रखेंगे। 26 साल के क्षितिज ई-कॉमर्स कंपनी ने जॉब करते हैं। इस साल गर्मियों के सीजन में वे पुडुचेरी के पास अपने ट्रेनर के साथ स्कूबा डाइविंग कर रहे थे। डाइविंग करते समय उनके साथ एक बड़ा हादसा हुआ और फिर एप्पल वॉच की वजह से जिस तरह से उनकी जान बची उसे जानकार आप एक बार फिर से हैरानी में पड़ सकते हैं।

End of Feed