Apple Watch Series 11, Ultra 3 और SE 3 भारत लॉन्च: जानें कीमत और फीचर्स

Apple ने इस लॉन्च इवेंट में स्मार्टवॉच सेगमेंट में बड़ा अपडेट दिया है। Series 11 और Ultra 3 में हेल्थ फीचर्स को और एडवांस बनाया गया है, जबकि SE 3 अब और ज्यादा पावरफुल और अफोर्डेबल है। भारत में यह वॉचेज 19 सितंबर 2025 से सेल पर उपलब्ध होंगी, जबकि प्री-ऑर्डर अभी शुरू हो चुके हैं।

Apple Watch Series 11, Apple Watch Ultra 3, SE 3: टेक दिग्गज एप्पल ने अपने ‘Awe Dropping’ इवेंट में आईफोन 17 सीरीज के साथ नई स्मार्टवॉच सीरीज भी लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस बार Apple Watch Series 11, Watch Ultra 3 और Watch SE 3 को पेश किया है। इन वॉचेज में नया डिजाइन, 5G कनेक्टिविटी और हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स शामिल हैं। खास बात यह है कि Series 11 और Ultra 3 में अब हाई ब्लड प्रेशर (Hypertension) नोटिफिकेशन का फीचर भी दिया गया है। Series 11, Ultra 3 और SE 3 भारत समेत 50 से ज्यादा देशों में प्री-ऑर्डर पर उपलब्ध हैं और 19 सितंबर से बिक्री शुरू होगी।

भारत में कीमत और उपलब्धता

Apple Watch Series 11 की शुरुआती कीमत भारत में ₹46,900 रखी गई है। यह 42mm और 46mm साइज में मिलेगी और एल्युमिनियम व टाइटेनियम केसिंग के साथ उपलब्ध होगी। Watch Ultra 3 की कीमत 89900 रुपये से शुरू होती है और यह नैचुरल व ब्लैक टाइटेनियम केस में आएगी। वहीं, Watch SE 3 सबसे किफायती है जिसकी भारत में शुरुआती कीमत ₹25,900 तय की गई है।

End of Feed