Apple जल्द लॉन्च करेगा AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस, जानिए क्या होंगे खास फीचर्स

कैमरे से फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग को लेकर Apple अलग रणनीति अपना सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्राइवेसी से जुड़ी चिंताओं के चलते कंपनी सामान्य फोटो और वीडियो कैप्चर की सुविधा को सीमित कर सकती है।

Apple अपने वियरेबल डिवाइस कारोबार में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। कंपनी के नए CEO बनने जा रहे जॉन ट्रेनस (John Ternus) के नेतृत्व में Apple स्मार्ट ग्लास पर ज्यादा ध्यान दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 2027 में अपना पहला AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लास लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जॉन, टिम कुक (Tim Cook) की जगह 1 सितंबर से Apple के CEO का पद संभालेंगे।

Apple

कई डिजाइन पर कर रही है Apple काम

Vision Pro और Siri टीमों में बड़ा फेरबदल

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए 9to5Mac ने बताया है कि Apple ने Vision Pro, Siri और सॉफ्टवेयर से जुड़ी टीमों में 200 से ज्यादा पदों में कटौती की है। इनमें करीब 100 पद Vision Pro टीम से जुड़े हैं। कंपनी के इस कदम को वियरेबल कंप्यूटिंग को लेकर उसकी बदली हुई रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। Apple का फोकस अब सिर्फ मौजूदा Vision Pro हेडसेट को आगे बढ़ाने के बजाय स्मार्ट ग्लास जैसे हल्के और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले डिवाइस पर बढ़ता नजर आ रहा है।

End of Feed