Deepfake विवाद पर Apple सख्त! एलन मस्क के Grok AI ऐप को App Store से हटाने की दी थी चेतावनी

Grok विवाद ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि AI तकनीक जितनी शक्तिशाली है, उतनी ही खतरनाक भी हो सकती है।

Apple ने एलन मस्क की कंपनी xAI के Grok AI चैटबॉट को लेकर बड़ा कदम उठाया था। रिपोर्ट के मुताबिक, App Store गाइडलाइंस के उल्लंघन के कारण Apple ने Grok ऐप को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने की चेतावनी दी थी, हालांकि उस समय कंपनी ने सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया, लेकिन अंदर ही अंदर इस मुद्दे पर कड़ी कार्रवाई की गई।

Grok AI

Deepfake विवाद पर Apple सख्त! एलन मस्क के Grok AI ऐप को App Store से हटाने की दी थी चेतावनी

क्या है पूरा Deepfake विवाद?

Grok को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब यूजर्स ने इसका इस्तेमाल गैर-सहमति वाले अश्लील डीपफेक कंटेंट बनाने के लिए करना शुरू कर दिया। खासकर महिलाओं और नाबालिगों की तस्वीरों को AI के जरिए “undress” करने जैसी घटनाएं सामने आईं, जिसने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी।

End of Feed