Apple iOS 18 AI Features: यदि आप आईफोन यूजर्स हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आगामी आईओएस 18 (iOS 18) ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आपको ओपनएआई (OpenAI) के जेनरेटिव एआई चैटजीपीटी (AI ChatGPT) का सपोर्ट देखने मिल सकता है। टिम कुक के नेतृत्व वाली कंपनी ने iOS 18 में जेनरेटिव AI फीचर लाने के लिए ओपनएआई (OpenAI) के साथ बातचीत फिर से शुरू कर दी है। बता दें कि एप्पल ने हाल ही में अपना नया एप्पल ओपनईएलएम (Apple OpenELM) जेनरेटिव AI मॉडल भी पेश किया है।
Apple iOS 18
ChatGPT या Gemini AI?
ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमैन की एक रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल और ओपनएआई ने इस साल की शुरुआत में एक सौदे के बारे में चर्चा शुरू की थी, लेकिन इसपर अब तक बात नहीं बनी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एप्पल और ओपनएआई iOS 18 में चैटबॉट जैसी सुविधा देने के लिए बातचीत कर रहे हैं।
इसके अलावा एप्पल अपने जेमिनी AI चैटबॉट को लाइसेंस देने के लिए गूगल के साथ भी बातचीत कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एप्पल या तो OpenAI और Google दोनों के साथ एक समझौते पर पहुंच सकता है, या अपने चैटबॉट के लिए एक वेंडर चुन सकता है।
iOS 18 में मिलेंगे दमदार फीचर्स
एप्पल आगामी महीने में अपने iOS 18 को जारी करने वाला है। इसके लिए कंपनी बहुत पहले से तैयारी कर रही है। iOS 18 को iPhone मेकर के इतिहास में "सबसे बड़े" सॉफ्टवेयर अपडेट में से एक माना जा रहा है। हर साल की तरह Apple अपने वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC 2024) में iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम का पेश कर सकता है, जबकि नया अपडेट सबसे पहले इस साल के अंत में आगामी iPhone 16 सीरीज के साथ जारी किया जाता है।
Apple OpenELM
एप्पल ने अपना नया OpenELM नाम से एक जेनरेटिव AI मॉडल पेश किया है। ओपनईएलएम छोटे ओपन-सोर्स भाषा मॉडल का एक परिवार है जिसे आईफोन और मैक जैसे डिवाइस को एफिशिएंटली चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। एप्पल का दावा है कि OpenELM एक अत्याधुनिक भाषा मॉडल है जो ट्रांसफार्मर मॉडल के पैरामीटर पर एफिशिएंटली काम करने के लिए लेयर-वाइज स्केलिंग स्ट्रेटजी का उपयोग करता है, जिसके रिजल्ट काफी सटीक हैं। OpenELM में चार अलग-अलग पैरामीटर साइज के साथ आठ मॉडल- 270M, 450M, 1.1B, और 3B शामिल हैं। जिनमें से सभी सार्वजनिक डेटासेट पर प्रशिक्षित हैं।
