भारत में बनेंगे Apple AirPods, प्रोडक्शन शुरू करने की तैयारी में कंपनी, जानें कीमत में कितना होगा फायदा

Apple AirPods production in india: रिसर्च के अनुसार, 2024 में भारत के टीडब्ल्यूएस बाजार शिपमेंट में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। एप्पल एयरपॉड्स का प्रोडक्शन अप्रैल तक हैदराबाद में फॉक्सकॉन प्लांट में शुरू होने वाला है। हालांकि, एप्पल एयरपॉड्स के स्थानीय प्रोडक्शन को लेकर कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Apple AirPods production in india: ‘मेक इन इंडिया’ पहल को बढ़ावा देते हुए 'एप्पल' देश में निर्यात के लिए एयरपॉड्स का लोकल प्रोडक्शन शुरू करने वाला है। आईफोन के बाद कंपनी का यह दूसरा प्रोडक्ट है, जो प्रोडक्शन -लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना के कारण सफल रहा है।

Apple AirPods

Apple AirPods

इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार, एप्पल एयरपॉड्स का प्रोडक्शन फिलहाल निर्यात के उद्देश्य से किया जा रहा है। एप्पल का यह प्रोडक्ट एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर के बिना आता है। एप्पल एयरपॉड्स का प्रोडक्शन अप्रैल तक हैदराबाद में फॉक्सकॉन प्लांट में शुरू होने वाला है। हालांकि, एप्पल एयरपॉड्स के स्थानीय प्रोडक्शन को लेकर कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

End of Feed