टेक एंड गैजेट्स

बिना चार्जिंग पोर्ट के लॉन्च होगा iPhone 17 Air! फिर कैसे चलेगी बैटरी? क्या करके मानेगा एप्पल

Apple iPhone 17 Air: Apple सप्लाई चेन विश्लेषक मिंग-ची कुओ ने 2021 में पूर्वानुमान लगाया था कि चार्जिंग पोर्ट के बिना पहला iPhone पेश किया जाएगा, लेकिन यह भविष्यवाणी अभी तक सच नहीं हुई है। अब नए दावे के अनुसार, एप्पल iPhone 17 Air की लॉन्चिंग के साथ इसको जल्द सच कर सकता है।

Image

Apple iPhone 17 Air (Credit: X/ @appltrack)

Apple iPhone 17 Air: एप्पल का आईफोन 17 एयर इस समय सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। कंपनी इस फोन को सबसे पतले आईफोन के दौर पर पेश करने वाली है। और अब दावा किया जा रहा है कि iPhone 17 Air को बिना किसी पोर्ट के लॉन्च किया जाएगा। यानी आपको अब स्मार्टफोन में ऑडियो जैक के अलावा चार्जिंग पोर्ट भी देखने नहीं मिलेगा।

क्या बिना चार्जिंग पोर्ट के लॉन्च होगा iPhone 17 Air?

पावर ऑन न्यूजलैटर में, ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, Apple ने एक समय में USB-C पोर्ट को हटाने की योजना बनाई थी "ताकि Air डिवाइस Apple का पहला पूरी तरह से पोर्ट-फ्री iPhone बन सके।" अब इस प्लान को लागू किया जा सकता है। ताकि iPhone 17 Air को सबसे पतला आईफोन बनाया जा सके।

तो कैसे चार्ज होगा iPhone 17 Air

iPhone 17 Air में कथित तौर पर स्लिम डिजाइन के लिए कुछ फीचर नहीं दिए जाने की बात सामने आई है। इन फीचर में फिजिकल सिम ट्रे, डुअल कैमरा और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट को हटाने की बात कही गई है। यदि आईफोन 17 एयर से चार्जिंग पोर्ट हटाया जाता है तो इसे चार्ज करने का एकमात्र विकल्प मैगसेफ चार्जिंग (MagSafe charging) का बचता है। यानी इसे वायरलैस तरीके से चार्ज किया जा सकेगा।

2021 में किया गया था दावा

Apple सप्लाई चेन विश्लेषक मिंग-ची कुओ ने 2021 में पूर्वानुमान लगाया था कि चार्जिंग पोर्ट के बिना पहला iPhone पेश किया जाएगा, लेकिन यह भविष्यवाणी अभी तक सच नहीं हुई है। हालांकि Apple ने हाल के वर्षों में अपने एक्सक्लूसिव लाइटनिंग पोर्ट से यूनिवर्सल USB-C पोर्ट पर स्विच कर दिया है, लेकिन पूरी तरह से चार्जिंग पोर्ट के बिना iPhone का अभी भी इंतजार किया जा रहा है।

Vishal Maithil
Vishal Mathel author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article