Apple ने अमेरिका में अपने डिवाइस प्रोटेक्शन प्रोग्राम AppleCare One का नया फैमिली प्लान लॉन्च किया है। AppleCare One Family नाम के इस प्लान के जरिए एक ही सब्सक्रिप्शन में परिवार के छह सदस्यों के Apple डिवाइस को कवर किया जा सकेगा। इसका मकसद उन परिवारों के लिए AppleCare मैनेज करना आसान बनाना है, जिनके पास कई iPhone, iPad, Apple Watch या दूसरे Apple डिवाइस हैं।
Accidental Damage पर सालाना क्लेम लिमिट नहीं
हर महीने देने होंगे करीब 4,800 रुपये
AppleCare One Family की कीमत अमेरिका में 49.99 डॉलर प्रति माह है, जो भारतीय करेंसी में करीब 4,800 रुपये बैठती है। यह प्लान Family Sharing ग्रुप के जरिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। परिवार का ऑर्गनाइजर अधिकतम पांच अन्य सदस्यों को जोड़ सकता है, यानी कुल छह लोग इस प्लान का हिस्सा बन सकते हैं। प्लान में AppleCare+ से मिलने वाले फायदे भी शामिल हैं। इसके अलावा योग्य iPhone, iPad और Apple Watch मॉडल के चोरी होने या खो जाने की स्थिति में भी कवरेज मिलेगा।
Accidental Damage पर सालाना क्लेम लिमिट नहीं
AppleCare One Family की खास बात यह है कि इसमें accidental damage और warranty claims के लिए कोई सालाना क्लेम लिमिट नहीं रखी गई है। हालांकि, चोरी या डिवाइस खोने से जुड़े क्लेम के लिए परिवार को एक साल में अधिकतम छह क्लेम मिलेंगे। इससे उन परिवारों को फायदा हो सकता है, जहां एक से ज्यादा सदस्यों के पास महंगे Apple डिवाइस हैं और हर डिवाइस के लिए अलग-अलग AppleCare प्लान लेना महंगा पड़ता है।
पुराने Apple डिवाइस भी जोड़े जा सकेंगे
AppleCare One Family सिर्फ नए खरीदे गए डिवाइस तक सीमित नहीं है। परिवार के सदस्य पहले से खरीदे गए योग्य Apple डिवाइस को भी प्लान में शामिल कर सकते हैं। Apple के मुताबिक, आम तौर पर चार साल से कम पुराने और अच्छी स्थिति में मौजूद डिवाइस इसके लिए योग्य हो सकते हैं। कुछ डिवाइस के लिए डायग्नोस्टिक चेक या इंस्पेक्शन की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा परिवार में कोई नया योग्य Apple डिवाइस खरीदने पर उसे बिना अतिरिक्त शुल्क के इस कवरेज में शामिल किया जा सकेगा। यानी डिवाइस बढ़ने के साथ हर बार अलग सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होगी।
iPhone से आसानी से मैनेज होगा प्लान
यूजर्स अपने iPhone, iPad या Mac से AppleCare One Family में शामिल डिवाइस को जोड़, हटा या बदल सकेंगे। इसके लिए Settings > General > AppleCare & Warranty में जाकर जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं। इसके लिए डिवाइस का Apple Account से लिंक होना और Apple की पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी है।
AppleCare One Family कब से मिलेगा?
AppleCare One Family की उपलब्धता अमेरिका में 14 सितंबर 2026 से शुरू होने की बात कही गई है। फिलहाल Apple ने भारत समेत दूसरे देशों में इस नए फैमिली प्लान की उपलब्धता की घोषणा नहीं की है। यह प्लान मौजूदा AppleCare One का विस्तार है, जिसे Apple ने अमेरिका में जुलाई 2025 में लॉन्च किया था।
AppleCare One की कीमत 19.99 डॉलर प्रति माह है और इसमें तीन डिवाइस कवर होते हैं। इसके बाद हर अतिरिक्त डिवाइस के लिए 5.99 डॉलर प्रति माह अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता है। यह प्लान अब ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन में भी उपलब्ध है।
