कई हफ्तों से चल रही अटकलों के बीच Apple ने अपने अगले बड़े हार्डवेयर लॉन्च इवेंट की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी का ‘Surprise and Shine’ नाम से आयोजित होने वाला यह इवेंट 9 सितंबर को होगा। Apple का यह कार्यक्रम कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित Apple Park के Steve Jobs Theatre में आयोजित किया जाएगा। भारतीय समय के मुताबिक इवेंट रात 10:30 बजे शुरू होगा। इस दौरान कंपनी अपने नए iPhone मॉडल समेत कई अन्य डिवाइस पेश कर सकती है।
इस बार बदल सकता है लॉन्च इवेंट का फॉर्मेट
भारत में ऐसे देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग
Apple के इस इवेंट को भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स ऑनलाइन देख सकेंगे। कंपनी अपनी आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ YouTube चैनल पर भी इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग करेगी। इसके अलावा Apple TV ऐप के जरिए भी कार्यक्रम देखा जा सकेगा। यानी iPhone, iPad, Mac के साथ Android डिवाइस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स भी इवेंट को लाइव देख पाएंगे।
इस बार बदल सकता है लॉन्च इवेंट का फॉर्मेट
इस साल Apple के लॉन्च इवेंट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कोरोना महामारी के बाद कंपनी के ज्यादातर हार्डवेयर इवेंट पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो के जरिए आयोजित किए जाते रहे हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple इस बार पूरी तरह इन-पर्सन फॉर्मेट में वापस लौट सकता है। ऐसे में कंपनी के अधिकारी मंच से ही रियल टाइम में नए प्रोडक्ट्स का ऐलान कर सकते हैं।
iPhone 18 Pro और Pro Max पर रहेंगी नजरें
Apple के सितंबर इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों मॉडल कंपनी के नए A20 Pro चिपसेट से लैस हो सकते हैं। डिजाइन के मामले में ये फोन पिछले मॉडल की तरह दिख सकते हैं, हालांकि कैमरा मॉड्यूल में बदलाव की उम्मीद है। iPhone 18 Pro सीरीज में बड़े कैमरा लेंस कटआउट मिलने की बात कही जा रही है।
फोल्डेबल iPhone Ultra भी हो सकता है लॉन्च
Apple इस इवेंट में अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकता है, जिसे iPhone Ultra नाम दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें अंदर की तरफ Samsung की फोल्डेबल स्क्रीन का इस्तेमाल हो सकता है, जिसमें क्रीज काफी कम दिखाई देने की उम्मीद है। इसका फॉर्म फैक्टर Samsung Galaxy Z Fold सीरीज जैसा हो सकता है। फोन में ट्रिपल कैमरे के बजाय डुअल रियर कैमरा और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए नया मदरबोर्ड लेआउट मिलने की भी चर्चा है।
AirPods 5 और Apple Watch Series 12 भी संभव
iPhone के अलावा Apple इस इवेंट में AirPods 5 और Apple Watch Series 12 भी पेश कर सकता है। नई Apple Watch में ज्यादा पावरफुल चिपसेट और नए हेल्थ फीचर्स मिलने की उम्मीद है। वहीं, Apple के लोगो के आसपास दिखने वाली रोशनी को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। Bloomberg के Mark Gurman के मुताबिक यह iPhone 18 Pro Max में मैकेनिकल अपर्चर की ओर इशारा कर सकती है। इसके अलावा इवेंट पोस्टर का Sky Blue रंग नए iPhone कलर ऑप्शन का संकेत माना जा रहा है।
Apple में होगा बड़ा नेतृत्व बदलाव
यह इवेंट Apple के लिए नेतृत्व के लिहाज से भी खास होगा। कंपनी के मुताबिक Tim Cook 1 सितंबर 2026 से CEO पद की जिम्मेदारी John Ternus को सौंपेंगे। Ternus वर्तमान में Hardware Engineering के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। हालांकि, Cook कंपनी से पूरी तरह अलग नहीं होंगे और बोर्ड के Executive Chairman के रूप में जुड़े रहेंगे।
