एप्पल आईफोन अपनी टेक्नोलॉजी और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं। कंपनी हर नए आईफोन के साथ अपने फैंस और यूजर्स को कुछ न कुछ नए फीचर्स जरूर ऑफर करती है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपने आईफोन्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रही है। बताया जा रहा है कि यह नया फीचर एंटी स्नैचिंग फीचर होगा। जैसे ही कोई आपके स्मार्टफोन को हांथ से छीनेगा यह फीचर तुरंत फोन को अनलॉक कर देगा।
एप्पल आईफोन का अपकमिंग फीचर करोड़ों यूजर्स को बड़ी राहत देने वाला है। (फोटो क्रेडिट-iStock)
फिलहाल अभी टेक जायंट की तरफ से इस एंटी स्नैचिंग फीचर को रिलीज करने के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि सामने आई रिपोर्ट की मानें तो कंपनी अभी इसस फीचर की टेस्टिंग कर रही है। जल्द ही इसे यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।
यूजर्स को मिलेगी सिक्योरिटी की एक्स्ट्रा लेयर
आपको बता दें कि एप्पल अपने आईफोन्स में फैंस को कई तरह के तगड़े सिक्योरिटी फीचर्स देती है। आईफोन्स में Find My device, Activation Lock और Stolen Device Protection जैसे दमदार सिक्योरिटी फीचर्स मिलते हैं। इन सब के बाद कंपनी अब एंटी स्नैचिंग फीचर ला रही है जिससे यूजर्स को सिक्योरिटी की एक एक्स्ट्रा लेयर दी जा सके। ये नया फीचर फोन चोरी होते ही ऑटोमैटिकली लॉक हो जाएगा जिससे चोर फोन के पर्सनल डाटा पर किसी भी तरह की सेंध नहीं लगा पाएगा।
इस तरह से काम करेगा यह फीचर
यह फीचर फोन चोरी होने जैसी अचानक होने वाली हरकतों को पहचानने के लिए बनाया गया है। अगर कोई फोन छीनकर भागता है, तो यह फोन के सेंसर की मदद से उस गतिविधि को समझकर तुरंत डिवाइस लॉक कर देगा। यह फीचर एंड्रॉयड के चोरी पकड़ने वाले सिस्टम जैसा है, लेकिन Apple का सिस्टम Apple Watch कनेक्शन और भरोसेमंद जगहों (Trusted Locations) जैसी जानकारी का भी ज्यादा इस्तेमाल करेगा।
लीक्स की मानें तो झपटने पर यह फीचर तुरंत एक्टिव होगा और जोरदार हलचल के साथ यह फोन को तुरंत अनलॉक कर देगा। एप्पल का यह फीचर करोड़ों मोबाइल यूजर्स को एक बड़ी राहत देगा। दरअसल अगर कोई किसी एक्टिव फोन को चोरी करके भागता है तो वह उसके डेटा के साथ छेड़छाड़ कर सकता है, लेकिन एंटी स्नैचिंग फीचर ऐसी कंडीशन पर फोन को तुरंत लॉक कर देगा। जिससे पर्सनल डाटा चोरी होने का खतरा पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
