AC Blast होने के 5 सबसे बड़े कारण, भीषण गर्मी में भूलकर भी न करें ये गलतियां

AC Explosion Causes: भीषण गर्मी में AC Blast के मामले काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं। आज हम आपको वो 5 सबसे बड़े कारण बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से एसी में ब्लास्ट की संभावना की गुना बढ़ जाती है।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated May 27 2026, 17:55 IST
AC का बढ़ा इस्तेमालImage Credit : IStock/Digit01 / 08

AC का बढ़ा इस्तेमाल

पिछले कुछ हफ्तों से देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है। झुलसाने वाले गर्मी से बचने के लिए इस समय जमकर एयर कंडीशनर का इस्तेमाल किया जा रहा है। गर्मी के मौसम में लापरवाही के चलते कई बार एसी ब्लास्ट तक हो जाता है। इसलिए आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।

छोटी गलती से बड़ा नुकसानImage Credit : IStock/Digit02 / 08

छोटी गलती से बड़ा नुकसान

आपको बता दें कि कई शहरों में तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच गया है। इतनी तापमान में कई बार एसी की कूलिंग कम हो जाती है और इसी के चलते लोग कई बार छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं जो ब्लास्ट की वजह बनती हैं।

गर्मी में बरतें सावधानीImage Credit : IStock/Digit03 / 08

गर्मी में बरतें सावधानी

अगर आप गर्मी के मौसम में कुछ बातों का ध्यान रखते हैं और थोड़ी सी सेफ्टी बरतते हैं तो आप अपने एयर कंडीशन को ब्लास्ट होने से बचा सकते हैं और साथ ही नुकसान से भी बच सकते हैं।

गलत तापमान की सेटिंगImage Credit : IStock/Digit04 / 08

गलत तापमान की सेटिंग

कई बार भीषण गर्मी में लोग रूम को जल्दी ठंडा करने के लिए एसी को बेहद कम तापमान में सेट कर देते हैं। थर्मोस्टेट को बहुत कम तापमा तक ले जाने से कई बार एसी में कोल्ड एयर ब्लास्ट हो सकता है। इसलिए आपको एसी को कभी भी 16-17 डिग्री सेल्सियस पर नहीं सेट करना चाहिए।

AC को लगातार कई घंटे तक चलानाImage Credit : IStock/Digit05 / 08

AC को लगातार कई घंटे तक चलाना

भीषण गर्मी के समय लोग राहत पाने के लिए एयर कंडीशनर को कई घंटे तक लगातार चलाते रहते हैं। अधिकांश लोगों के साथ यह गलती होती है। लगातार एसी चलने से कंप्रेसर बहुत गर्म हो जाता है और इससे ब्लास्ट होने की संभावना भी बहुत अधिक बढ़ जाती है। इसलिए एसी को कुछ घंटे चलाने के बाद थोड़े समय के लिए बंद कर देना चाहिए।

फिल्टर का गंदे हो जानाImage Credit : IStock/Digit06 / 08

फिल्टर का गंदे हो जाना

एयर कंडीशनर के गंदे फिल्टर भी एसी ब्लास्ट की बड़ी वजहों में से एक है। अगर आपने बहुत दिनों से एसी के फिल्टर की सफाई नहीं की है तो आपको तुरंत अलर्ट हो जाना चाहिए। फिल्टर गंदे होने की हवा का प्रवाह बाधित होता है जिससे कंप्रेसर में बहुत अधिक प्रेशर बढ़ता है और एक लिमिट के बाद यह ब्लास्ट भी कर सकता है।

Outdoor Unit को धूप से बचाएंImage Credit : IStock/Digit07 / 08

Outdoor Unit को धूप से बचाएं

100 में से 90 लोग एसी के आउट डोर यूनिट को खुले छत पर ही इंस्टाल कराते हैं। अगर आपने भी ऐसा किया है तो आपको इस तपतपाती गर्मी में थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है। Outdoor Unit पूरे दिन धूप में रहता है जिसकी वजह से बिना चले ही कंप्रेशर अधिक गर्म हो जाता है। ऐसे जब एसी चलता है तो उसका तापमान सामान्य से काफी अधिक हो जाता है। अगर आपने Outdoor Unit को खुली छत पर इंस्टाल कराया है तो उसके ऊपर एक टीन शेड लगा दें ताकि उसमें डायरेक धूप न पड़े।

Refrigerant का लीक होना Image Credit : IStock/Digit08 / 08

Refrigerant का लीक होना

एसी में इस्तेमाल होने वाली कूलिंग गैस जिसे हम रेफ्रिजरेंट कहते हैं अगर यह लीक हो जाती है तो इसकी वजह से भी ब्लास्ट हो सकता है। अगर आपको कूलिंग कम मिल रही है तो हो सकता है कि एसी की गैस लीक हो रही हो। आपको इसकी चेकिंग भी करा लेना चाहिए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!