टेक एंड गैजेट्स

Lava Bold N2 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, सस्ता स्मार्टफोन खरीदने वालों की होगी मौज

आने वाले दोनों ही स्मार्टफोन को कंपनी ने बजट सेगमेंट के यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। इन स्मार्टफोन्स में आपको 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप मिलने वाला है।

Image

लावा के इस स्मार्टफोन में आपको कम दाम में दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।

स्वदेशी स्मार्टफोन मेकर कंपनी लावा ने इस साल कई सारे नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। कंपनी की तरफ से इस साल फरवरी महीने में Lava Bold N2 4G को भारतीय बाजार में पेश किया गया था। अब कंपनी अपने फैंस के लिए एक और नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी में जुट गई है। लावा की तरफ से जल्द ही भारतीय बाजार में दो स्मार्टफोन तगड़े स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जाएंगे जिसमें Lava Bold N2 Lite और Lava Bold N2 Pro शामिल शामिल होंगे।

लावा की तरफ से आने वाले दोनों ही स्मार्टफोन को कंपनी ने बजट सेगमेंट के यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। इन स्मार्टफोन्स में आपको 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। आइए आपको लॉन्च से पहले ही इनकी डिटेल जानकारी देते हैं।

इस दिन होगा लॉन्च

अगर आप सस्ती कीमत में नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो बस कुछ दिनों का इंतजार कर लीजिए। कंपनी अपने फैंस के लिए 3 जून को Lava Bold N2 5G को लॉन्च करने जा रही है। आप इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीद सकेंगे। अमेजन पर इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसाइट भी तैयार कर दी गई है। कंपनी इस स्मार्टफोन पर एंड्रॉयड 16 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट देगी। इस स्मार्टफोन में आपको बैक में फ्लैट रियर पैनल मिलेगा। कंपनी इस स्मार्टफोन को लो बजट सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है।

Lava Bold N2 5G के बैक में आपको टॉप पर राइट कॉर्नर में कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। इसका कैमार मॉड्यूल आपको स्वायर शेप का मिलेगा। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इसमें आपको 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसी कैमरा मॉड्यूल में आपको LED फ्लैश भी मिलेगा। स्मार्टफोन के दाई साइड पर आपको पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल बटन दिए जाएंगे। लीक्स की मानें तो इसमें आपको 8 मेगापिक्सल तक का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

इसी सप्ताह लॉन्च हुआ था यह स्मार्टफोन

आपको बता दें कि लावा की तरफ से इस साल की शुरुआत में Lava Shark 2 5G को लॉन्च किया गया था। यह भी एक बजट सेगमेंट का ही स्मार्टफोन था। इसमें आपको 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है जिसमें 1,612 × 720 पिक्सल्स का रेजोल्यूश और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में कंपनी ने Unisoc T8200 चिपसेट दिया है। यह स्मार्टफोन भी आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 को सपोर्ट करता है। इसमें भी आपको 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है और साथ ही 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। लावा ने इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी और 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article