टेक एंड गैजेट्स

Meta का बड़ा ऐलान, अब फेसबुक, व्हाट्सऐप और Instagram चलाने के लिए देने होंगे पैसे!

Meta ने ग्लोबली Instagram Plus, Facebook Plus और WhatsApp Plus को लॉन्च कर दिया है। यह मेटा की एक पेड सर्विस है जिसमें ग्राहकों को अधिक फीचर्स मिलेंगे।

Image

Meta launches Instagram Plus Facebook Plus and WhatsApp Plus

सोशल मीडिया कंपनी Meta ने दुनियाभर में अपने नए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान Instagram Plus, Facebook Plus और WhatsApp Plus लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इसके साथ ही Meta AI, क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए भी नए सब्सक्रिप्शन प्लान्स की टेस्टिंग शुरू करने का ऐलान किया है। इन नए प्लान्स के जरिए यूजर्स को सोशल मीडिया एप्स में कई एडवांस और पर्सनलाइजेशन फीचर्स मिलेंगे।

Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत

कंपनी के अनुसार Instagram Plus और Facebook Plus सब्सक्रिप्शन की कीमत 3.99 डॉलर यानी करीब 384.41 रुपये प्रति माह रखी गई है। वहीं WhatsApp Plus प्लान 2.99 डॉलर यानी करीब 288.07 रुपये प्रति माह में उपलब्ध होगा। Meta की हेड ऑफ प्रोडक्ट नाओमी ग्लाइट ने कहा कि इन सब्सक्रिप्शन प्लान्स के जरिए यूजर्स को एप्स में एक्सप्रेशन और कनेक्टिविटी के नए तरीके मिलेंगे और आगे भी कई मजेदार फीचर्स जोड़े जाएंगे।

Instagram Plus में मिलेंगे ये खास फीचर्स

Instagram Plus यूजर्स को कई नए फीचर्स देगा। इसमें यूजर्स देख सकेंगे कि उनकी स्टोरी कितनी बार दोबारा देखी गई। इसके अलावा Close Friends से आगे अनलिमिटेड ऑडियंस लिस्ट बनाने की सुविधा भी मिलेगी। यूजर्स हर हफ्ते एक स्टोरी को अतिरिक्त रीच के लिए Spotlight कर सकेंगे।

इस प्लान में स्टोरी को 24 घंटे से ज्यादा समय तक रखने का विकल्प मिलेगा। साथ ही यूजर्स बिना नाम दिखाए किसी की स्टोरी प्रीव्यू कर सकेंगे। इसके अलावा Story Viewer List सर्च, प्रोफाइल हाइलाइट्स में डायरेक्ट पोस्ट, Super Heart रिएक्शन, कस्टम एप आइकन, कस्टम बायो फॉन्ट और अतिरिक्त प्रोफाइल पिन जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।

Facebook Plus और WhatsApp Plus में क्या खास?

Facebook Plus में भी Instagram Plus जैसे प्रोफाइल कस्टमाइजेशन फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ Audience Insights, Engagement Tools और सोशल एक्सप्रेशन फीचर्स भी शामिल होंगे। वहीं WhatsApp Plus यूजर्स को एप थीम्स, कस्टम रिंगटोन्स, ज्यादा पिन्ड चैट्स, लिस्ट कस्टमाइजेशन, प्रीमियम स्टिकर्स और बेहतर मैसेजिंग पर्सनलाइजेशन फीचर्स दिए जाएंगे।

Meta AI के लिए भी आएंगे प्रीमियम प्लान

रिपोर्ट के मुताबिक Meta अब AI आधारित प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान्स Meta One Plus और Meta One Premium की भी टेस्टिंग कर रहा है। इनकी कीमत क्रमशः 7.99 डॉलर और 19.99 डॉलर प्रति माह होगी। हालांकि सामान्य यूजर्स के लिए Meta AI फ्री रहेगा, लेकिन प्रीमियम यूजर्स को ज्यादा कंप्यूट क्षमता, एडवांस रीजनिंग और इमेज व वीडियो जनरेशन फीचर्स का विस्तार मिलेगा।

कंपनी आने वाले हफ्तों में अपने AI ग्लासेस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए भी अतिरिक्त फायदे जोड़ने की तैयारी कर रही है। Meta AI प्लान्स की टेस्टिंग अगले हफ्ते सिंगापुर, ग्वाटेमाला और बोलिविया जैसे बाजारों में शुरू होगी।

क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स को भी मिलेगा फायदा

Meta बिजनेस और क्रिएटर्स के लिए भी नए प्लान्स पर काम कर रही है। Meta One Essential प्लान की कीमत 14.99 डॉलर प्रति माह होगी, जिसमें Verified Badge, Impersonation Protection और Enhanced Linksheets जैसे फीचर्स मिलेंगे।

वहीं Meta One Advanced प्लान 49.99 डॉलर प्रति माह में आएगा। इसमें Facebook Feed और Search में ज्यादा Visibility, एडवांस Analytics Tools, Audience Insights, Scheduling Tools, बिना पासवर्ड शेयर किए Moderator Access और Original Content के दोबारा इस्तेमाल पर अलर्ट जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article