iPhone 16 Action Button: एपल आईफोन 15 प्रो सीरीज को नए एक्शन बटन के साथ पेश किया गया है, जबकि आईफोन 15 और 15 प्लस को पहले ही तरह म्यूट स्विच मिलता है। अब दावा किया जा रहा है कि नई आईफोन 16 सीरीज के सभी मॉडल को एक्शन बटन से लैस किया जाएगा। हालांकि, कंपनी एक्शन बटन में नए बदलाव कर सकती है।
Apple iPhone Action Button
iPhone 16 के कई लीक्स आए सामने
MacRumors की रिपोर्ट के अनुसार, अगले साल लॉन्च होने वाली iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडल्स में एक्शन बटन मिलेगा। iPhone 15 लाइनअप के विपरीत, गैर-प्रो iPhone 16 मॉडल में भी नए एक्शन बटन दिया जा सकता है। यह भी सुझाव दिया गया है कि iPhone 15 और iPhone 15 Plus म्यूट स्विच के साथ डेब्यू करने वाले आखिरी आईफोन मॉडल हो सकते हैं। यहां तक कि iPhone SE 4 को भी नए बटन के साथ 2025 में लॉन्च किया जा सकता है।
एक्शन बटन में मिलेंगे नए बदलाव
रिपोर्ट में कहा गया है कि आईफोन 16 सीरीज पर एक्शन बटन को अगले साल नया रूप दिया जाएगा। वॉल्यूम और पावर कीज जैसे रेगुलर मैकेनिकल बटन का उपयोग करने के बजाय इसे एक्शन बटन से रिप्लेस किया जा सकता है, जो iPhone SE (2022) होम बटन की तरह ही कैपेसिटिव-स्टाइल बटन फंक्शन देगा।
iPhone 15 Pro सीरीज में मिला था एक्शन बटन
इस साल आईफोन 15 प्रो सीरीज के साथ सबसे बड़े बदलावों से एक एक्शन बटन भी था। लेकिन सिर्फ प्रो मॉडल यानी iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को ही एक्शन बटन से लैस किया गया था। अब देखना यह है कि एपल एक्शन बटन के साथ करने वाले बदलावों को प्रो सीरीज तक सीमित रखेगा या इसे बेस वेरियंट में भी इस्तेमाल किया जाएगा।
