Apple Launch Event 2026: ऐप्पल ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max, मिला अब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है। यह कंपनी की लेटेस्ट जेनरेशन चिप है, जिसे बेहतर प्रोसेसिंग पावर, पावर एफिशिएंसी और AI से जुड़े कामों के लिए डिजाइन किया गया है।

Apple ने बुधवार को आयोजित अपने ‘Surprise and Shine’ इवेंट में iPhone 18 सीरीज के दो प्रीमियम मॉडल iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी के नए Pro मॉडल पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के मुकाबले कई बड़े हार्डवेयर अपग्रेड के साथ पेश किए गए हैं। Apple ने इस बार परफॉर्मेंस और कनेक्टिविटी पर खास फोकस किया है।

iPhone 18 Pro

Apple launches iPhone 18 Pro: एपल ने लॉन्च किया आईफोन 18 प्रो

A20 Pro चिपसेट से मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है। यह कंपनी की लेटेस्ट जेनरेशन चिप है, जिसे बेहतर प्रोसेसिंग पावर, पावर एफिशिएंसी और AI से जुड़े कामों के लिए डिजाइन किया गया है। नए चिपसेट की मदद से यूजर्स को गेमिंग, मल्टीटास्किंग, फोटो-वीडियो एडिटिंग और अन्य हेवी टास्क में बेहतर परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।

End of Feed