एप्पल लवर्स के लिए खुशखबरी! iPhone 17 सीरीज की प्री-बुक‍िंग शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

Apple ने घोषणा की है कि iPhone 17 सीरीज अब प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। ग्राहक एप्पल स्टोर, एप्पल प्रीमियम रीसेलर्स, रिलायंस डिजिटल, क्रोम, विजय सेल्स, अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफार्म से आईफोन की बुकिंग कर सकते हैं।

Apple iPhone 17 Series Pre Order Date in india: यदि आप आईफोन लवर हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। क्योंकि एप्पल ने अपने लेटेस्ट आईफोन iPhone 17 सीरीज की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। यानी आप अब iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max या iPhone Air की बुकिंग कर सकते हैं। यहां हम इनकी कीमत, कैशबैक ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं।

iPhone 17

Apple ने 9 सितंबर को अपने 'Awe-Dropping' इवेंट में लेटेस्ट लाइनअप को लॉन्च किया है।(फोटो क्रेडिट-Apple)

कब से शुरू हुई बुकिंग, कब मिलेगी डिलीवरी

Apple ने 9 सितंबर को अपने 'Awe-Dropping' इवेंट में लेटेस्ट लाइनअप को लॉन्च किया है। अब कंपनी ने इस सीरीज के लिए 12 सितंबर को शाम 5.30 बजे के बाद से प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। डिलीवरी 19 सितंबर से शुरू होगी। आप सभी नए आईफोन- iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air के साथ Apple Watch Series 11, Watch SE 3, Watch Ultra 3 और AirPods Pro 3 के लिए भी प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।

End of Feed