iPhone 16 Leaks: आईफोन 16 में मिलेगा 7 साल पुराना डिजाइन, जानें और क्या होंगे बदलाव

Apple iPhone 16 leaks: आईफोन 16 प्रो में 5x जूम कैमरा मिल सकता है। यह पहले केवल प्रो मैक्स मॉडल के लिए ही था। वहीं आईफोन 16 प्रो मैक्स में भी यही कैमरा जूम मिलेगा। यानी इस डिपार्टमेंट में कोई बदलाव नहीं मिलने वाला है। आईफोन 16 प्रो मॉडल में नया 48MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिलने की संभावना है।

Apple iPhone 16 leaks: एप्पल इस साल सितंबर में अपने फ्लैगशिप iPhone 16 सीरीज को पेश कर सकता है। हालांकि, एप्पल के इस सबसे बड़े इवेंट से पहले ही आईफोन 16 सीरीज को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। लीक्स में दावा किया गया है कि आईफोन 16 के कैमरा मॉड्यूल डिजाइन को 7 साल पुराने आईफोन एक्स के जैसे डिजाइन में पेश किया जाएगा। बता दें कि ऐसा ही कैमरा मॉड्यूल सैमसंग गैलेक्सी एस 24 सीरीज में भी मिलता है।

iPhone 16 Pro

Image: MacRumors

आईफोन 16 में मिलेगा वर्टिकल कैमरा

टिपस्टर माजिन बू द्वारा iPhone 16 सीरीज कैमरा प्रोटेक्टर का हवाला देते हुए एक नए पोस्ट के अनुसार, आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस के लिए वर्टिकल कैमरा लेआउट का ऑप्शन चुन सकता है। इसके अलावा, आईफोन 16 प्रो मॉडल में नया 48MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिलने की संभावना है। यह सेंसर 0.7µm पिक्सल डायमेंशन के साथ 1/2.55 इंच होने की उम्मीद है, जो अच्छी डिटेल्स वाली फोटो और बेहतर मैक्रो मोड ऑफर करता है।

End of Feed