iphone 16 लॉन्च से पहले गिर गए iPhone 15 के दाम, सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका

iPhone 15 Discount: iPhone 15 पर सीधे 16,999 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं फोन के साथ 5 प्रतिशत कैशबैक और 39,600 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। 80 हजार रुपये के आईफोन 15 (128GB) को 40 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

iPhone 15 Discount: आईफोन 16 सीरीज लॉन्च से पहले आईफोन 15 को भारी डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। यदि आप कम कीमत में आईफोन 15 खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। इस फोन को आप 62,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बता दें कि पिछली साल आईफोन 15 को 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था।

Apple iPhone 15​

iPhone 15 Discount

iPhone 15 पर इतना है डिस्काउंट

iPhone 15 इस समय फ्लिपकार्ट पर 16,999 रुपये के भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फ्लिपकार्ट आईफोन 15 के साथ सीधे 20% का डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर अब तक की सबसे कम कीमत के साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं। यानी आप बहुत कम कीमत में आईफोन 15 को अपना बना सकते हैं।

End of Feed