टेक एंड गैजेट्स

jio का सबसे खास रिचार्ज प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा-कॉलिंग का मजा

Jio Best Recharge Plan 2024: यहां हम आपको तीन शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं, जो आपको वर्क फ्रॉम होम के लिए बेस्ट हो सकते हैं। इन प्लान में आपको अनलिमिटेड फ्री 5G डेटा प्लान और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे फायदे मिलते हैं।

Image

Jio Best Recharge Plan 2024

Jio Best Recharge Plan 2024: यदि आप जियो के यूजर्स हैं और कम कीमत वाला जियो का बेस्ट रिचार्ज प्लान खोज रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको जियो के सबसे किफायती और ज्यादा सुविधा वाले रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं। जियो के इन प्लान में आपको कम कीमत में ज्यादा वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा।

Jio 629 रुपये प्लान

जियो के इस प्लान में आपको फ्री अनलिमिटेड 5G डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। सिर्फ इतना ही नहीं प्लान में आपको 2 जीबी/दिन मिलता है। यानी यदि आप घर से काम करते हैं तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट है। इस प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यानी आप 315 रुपये से भी कम के खर्चे में महीने भर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और 100SMS प्रतिदिन का मजा से सकते हैं।

Jio 899 रुपये प्लान

यदि आप 3 महीने के लिए रिचार्ज से मुक्ति चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए है। इसमें आपको 90 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा आप इस प्लान के साथ फ्री अनलिमिटेड 5G डेटा और 2GB 4G डेटा प्रतिदिन का भी लाभ ले सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं प्लान में आपको 20 GB अतिरिक्त डेटा भी मिलता है। यानी डेटा खत्म होने की चिंता खत्म। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन भी मिलता है।

Jio 999 रुपये प्लान

999 रुपये वाले रिलायंस जियो के प्लान में आपको पूरे 98 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यानी आप 3 महीने से भी ज्यादा समय तक रिचार्ज की चिंता से मुक्त रहेंगे। इस प्लान के साथ भी आपको फ्री अनलिमिटेड 5G डेटा और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो ऐप का फ्री ऐक्सेस मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article