Google Play Store: यदि आप एंड्रॉयड यूजर्स हैं और ऐप और गेम डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। गूगल ने आखिरकार प्ले स्टोर को मल्टीपल ऐप डाउनलोड के लिए सपोर्ट जारी कर दिया है। यानी अब आप एक साथ मल्टिपल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। अब तक प्ले स्टोर एक बाद में केवल एक ही ऐप को डाउनलोड करने की सुविधा देता है।
एक बार में तीन ऐप हो सकेंगे डाउनलोड
नए अपडेट के साथ, एंड्रॉइड यूजर्स अब गूगल प्ले स्टोर से तीन ऐप को एक साथ डाउनलोड कर सकते हैं। यह बदलाव पेंडिंस ऐप पर भी लागू होता है। यानी 3 ऐप डाउनलोड करने के बाद अगले तीन ऐप को आप एक साथ डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आप कई-कई दिन बाद फोन के ऐप को अपडेट करते हैं तो आप फटाफट यह काम कर पाएंगे। पहले आपको इस काम के लिए काफी समय देना होता था।
कैसे काम करता है प्ले स्टोर का नया फीचर
प्ले स्टोर से कई ऐप को एक साथ डाउनलोड करने के लिए अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर प्ले स्टोर ऐप को अपडेट करें। एक बार जब आप प्ले स्टोर को अपडेट कर लें, तो उन ऐप्स को ब्राउज करें जिन्हें आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
पहला ऐप पेज ओपन करें और फिर “इंस्टॉल” बटन दबाएं। ऐसी ही आप अन्य ऐप को भी डाउनलोड कर सकते हैं। आप एक बार में अधिकतम 3 एप को डाउनलोड कर सकेंगे। इससे पहले एक एप एक ही बार में डाउनलोड होता था।
