38,999 रुपये में मिलेगा iPhone 13, Amazon सेल से पहले ही कार्ट कर लें तैयार

Amazon Great Indian Festival 2024: 2021 में लॉन्च हुआ iPhone 13 दमदार कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आता है। 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले वाला यह फोन A15 बायोनिक चिप से लैस है। इसमें 5G का भी सपोर्ट मिलता है। इस फोन को आप बहुत कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Amazon Great Indian Festival 2024: ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजन ने अपनी सबसे बड़ी फेस्टिवल सेल अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2024 की घोषणा कर दी है। यह सेल 20 सितंबर से शुरू होगी। सेल में स्मार्टफोन को बहुत ही कम कीमत में खरीदा जा सकता है। यदि आप आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में आप 38,999 रुपये में आईफोन 13 को अपना बना सकते हैं। इसके अलावा आपको वनप्लस, पोको और अन्य कंपनियों के स्मार्टफोन पर भी दमदार डिस्काउंट मिलेगा।

End of Feed