Apple Watch Series 12 और Ultra 4 लॉन्च, हेल्थ ट्रैकिंग से AI फीचर्स तक हुए बड़े अपग्रेड

Apple Watch Series 12 launch: नई Apple Watch में AI आधारित ऑडियो फीचर्स भी जोड़े गए हैं। Sound Recognition ऑन-डिवाइस AI की मदद से सायरन, अलार्म, डोरबेल और बच्चे के रोने जैसी आवाजों को पहचान सकता है। खास बात यह है कि इसके लिए iPhone का पास होना जरूरी नहीं है।

Apple ने अपने ‘Surprise and Shine’ इवेंट में Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नई स्मार्टवॉच में हेल्थ, फिटनेस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कई नए फीचर्स जोड़े हैं। दोनों मॉडल watchOS 27 पर काम करते हैं और इनमें नया Readiness ऐप दिया गया है, जो यूजर्स को रोजाना की हेल्थ और रिकवरी से जुड़ी ज्यादा विस्तृत जानकारी देगा। Apple ने इसी इवेंट में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और AirPods 5 भी पेश किए हैं।

Apple Watch Series 12

Apple Watch Series 12

नया Readiness ऐप देगा हेल्थ और रिकवरी की जानकारी

Apple Watch Series 12 और Ultra 4 में नया Readiness ऐप शामिल किया गया है। यह यूजर की रोजाना की एक्टिविटी, नींद और अन्य हेल्थ मेट्रिक्स का विश्लेषण करके यह समझने में मदद करेगा कि शरीर दिनभर की एक्टिविटी के लिए कितना तैयार है। इसके साथ ही कंपनी ने स्ट्रेंथ वर्कआउट ट्रैकिंग को भी पहले से ज्यादा बेहतर किया है।

End of Feed