LIVEApple Event iPhone 15 Launch Updates: एपल इवेंट में लॉन्च हुए iPhone 15Pro और Pro Max, जानिए इनकी कीमत और फीचर्स

Apple Event iPhone 15 Launch Updates: एपल इवेंट में लॉन्च हुए iPhone 15Pro और Pro Max, जानिए इनकी कीमत और फीचर्स
Apple Event iPhone 15 Pro, Pro Max Launch Expected Price in India Updates: दुनिया की सबसे विश्वसनीय मोबाइल निर्माता कंपनी Apple आज यानी 12 सितंबर को वंडरलस्ट इवेंट में iPhone 15 सीरीज की घोषणा कर दी। इतना ही नहीं, इस इवेंट में iPhone 15, Plus, Pro, Pro Max की झलक भी दिखाई गई। आईफोन 15 की कीमत का खुलासा भी इस इवेंट में किया गया। इसके साथ ही कंपनी ने iPhone 15 सीरीज के फोन्स के कमाल के फीचर्स के बारे में भी जानकारी दी। कंपनी ने इस इवेंट में Watch 9, 9SE और Ultra 2 भी लॉन्च की। एप्पल के इस इवेंट की हर अपडेट के लिए इस ब्लॉग पर बने रहिए।
Iphone 14 पर मिल रहा 16 हजार का डिस्काउंट, बिना देर किए ऐसे करें ऑर्डर
एप्पल के अपकमिंग आईफोन 15 प्रो मॉडल में 8 जीबी रैम और 1 टीबी (टेराबाइट) स्टोरेज के फीचर होने की उम्मीद है। मैक रूमर्स के अनुसार, एप्पल ने आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स डिवाइसों के लिए 128जीबी, 256जीबी, 512जीबी और 1 टेराबाइट जैसे अलग-अलग स्टोरेज कॉन्फिगरेशन का टेस्ट किया है।
iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max की कीमत
iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max की कीमत सामने आ गई है। iPhone 15 Pro की कीमत 999 डॉलर है। वहीं iPhone 15 Pro Max की कीमत 1199 डॉलर है।
Apple Event iPhone 15 Launch LIVE Updates: 12 MP अल्ट्रा वाइड कैमरा
कंपनी ने बताया iPhone 15 Pro में 12 MP अल्ट्रा वाइड कैमरा भी है, जिसमें 10x ऑप्टिकल जूम का फीचर मिलता है।
कमाल के कैमरा फीचर्स
iPhone 15 Pro मॉलड में 48 MP मेन कैमरा मिलता है। इसका सेंटर iPhone 15 से बड़ा है। इसमें लो लाइट परफॉर्मेंस दो गुना बेहतर है। इसके अलावा इसमें 3x टेली फोटो कैमरा और 5x ऑप्टिकल जूम मिलता है।
Apple Event iPhone 15 Launch LIVE Updates: गेमिंग के लिए सबसे बेस्ट iPhone 15 Pro
एपल कंपनी का कहना है कि गेमिंग के लिए iPhone 15 Pro मॉडल सबसे बेस्ट है।
iPhone 15 Pro और Pro Max में मिलेगा A17 Pro
iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में कस्टमर्स को बतक का सबसे फास्ट सीपीयू मिलेगा। इसमें 6 कोर CPU है। इसे A17 Pro के साथ पेश किया है।
Apple Event iPhone 15 Launch LIVE Updates: iPhone 15 Pro में मिलेंगे चार कलर्स
iPhone 15 Pro को चार कलर्स, Black Titanium, Blue Titanium, White Titanium, and Natural Titanium में लॉन्च किया गय है।
Apple Event iPhone 15 Launch LIVE Updates: टाइटेनियम डिजाइन के साथ लॉन्च
एपल ने iPhone 15 Pro को टाइटेनियम डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। अब अब तक का सबसे हल्का और पतला आईफोन मॉडल होगा।
Apple Event iPhone 15 Launch LIVE Updates: लॉन्च हुआ iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max
कंपनी ने iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को भी लॉन्च कर दिया है।
Apple Event iPhone 15 Launch LIVE Updates: भारत में कितने का मिलेगा iPhone 15
आईफोन 15 के 128 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 799 डॉलर होगी। भारतीय करेंसी में कीमत 66,230 रुपये से शुरू होगी। वहीं, iPhone 15 plus 128 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 899 डॉलर है। भारतीय करेंसी में यह 74,518 रुपये से शुरू होगा।
जानिए iPhone 15 सीरीज की कीमत
एपल ने iPhone 15 और iPhone 15 Plus की कीमत के बारे में जानकरी दी है। आईफोन 15 799 डॉलर में तो वहीं आईफोन 15 प्लस 899 डॉलर में आएगा। अभी डिवाइस केवल यूएस में उपलब्ध है।
Apple Event iPhone 15 Launch LIVE Updates: iPhone 15 में A16 बायोनिक चिप
एपल ने iPhone 15 मेंA16 बायोनिक चिप को पेश किया है। इसमें 5 कोर GPU और 6 core CPU मिलता है। इसके अलावा इसमें बिल्ड इन फाइंड माई डिवाइज और नॉइज कैंसिलेशन फीचर मिलेगा। इसमें फाइंड माइ वॉयस फीचर भी पेश किया गया है।
Apple Event iPhone 15 Launch LIVE Updates: iPhone में मिलेगी टाइप C कनेक्टिविटी
Mac, iPad, iPhone और Airpods में टाइप सी कनेक्टिविटी मिलेगी ।
Apple Event iPhone 15 Launch LIVE Updates: 6.1 इंच की स्क्रीन
iPhone 15 में 6.1 इंच स्क्रीन है, तो वहीं iPhone 15 प्लस में 6.7 इंच की स्क्रीन साइट मिल रही है।
5 कलर्स में आएगा iPhone 15
iPhone 15 पांच करर्स में लॉन्च किया गया है। यह पिंक, येलो, ग्रीन, ब्लू और ब्लैक कलर में मिलेगा।
Apple Event iPhone 15 Launch LIVE Updates: iPhone 15 में 48MP कैमरा
iPhone 15 में 48MP कैमरा, और 28mm फोकल लेंथ और 12MP टेलीफोटो कैमरा के फीचर्स होंगे।
Apple Event iPhone 15 Launch LIVE Updates: दुनिया ने देखी iPhone 15 की पहली झलक
एपल के सीईओ टिम कुक ने iPhone 15 सीरीज के लॉन्च की घोषणा की। इसमें 60HZ की रिफ्रेट रेट, नॉच डिस्प्ले और iPhone 14 से दोगुना बैटरी लाइफ होगी।
Apple ने लॉन्च की Watch Ultra
कंपनी ने Apple Watch Ultra को लॉन्च कर दिया है। इसमें 3000nits की पीक ब्राइटनेस, सिंगल चार्ज पर 36 घंटे और लो पॉवर पर 72 घंटे की लाइफ मिलती है।
Apple Event iPhone 15 Launch LIVE Updates: 2030 तक कार्बन न्यूटरल होगा Apple का बिजनेस
एप्पल के सीईओ टिम कुक ने बताया कि सभी स्मार्टवॉच में 100 फीसदी ग्रीन इलेक्ट्रिसिटी से बने बैंड यूज हो रहे हैं। कंपनी कार्बन उत्सर्जन को कम करने के प्रतिबद्ध है। प्रोडक्ट्स में कार्बन एमिशन या कार्बन न्यूट्रल कंपोनेंट यूज कर रहे हैं। 2030 तक कंपनी का पूरा बिजनेस कार्बन न्यूटरल हो जाएगा।
Apple Event iPhone 15 Launch LIVE Updates: न्यू जनरेशन वॉच में मिलेगा डबल टैप फीचर
एप्पल की स्मार्टवॉच सीरीज 9 में कंपनी ने S9 चिप का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा नई सीरीज में आपको डबल टैप फीचर मिलेगा जिसकी मदद से आप कॉल को पिक और एन्ड कर पाएंगे।
Apple Watch 9 में मिलेगा Edge to edge retina डिस्प्ले
एप्पल के सीईओ टिम कुक ने बताया कि Apple Watch 9 सीरीज में Edge to edge retina डिस्प्ले के साथ 2000nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इसे 1nits तक कम किया जा सकता है।