ऐपल ने M3 सीरीज चिपसेट से लैस मैकबुक प्रो और आईमैक से उठाया पर्दा, लाखों में है कीमत

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Oct 31, 2023, 08:11 PM IST

Apple 14 Inch 16 Inch Macbook Pro With M3 Chipset: ऐपल ने अपने लाइनअप में M3, M3 प्रो और M3 मैक्स चिपसेट से लैस MacBook Pro और M3 चिप से चलने वाले iMac शामिल किए। जानें इनकी कीमत।

Apple 14 Inch 16 Inch Macbook Pro With M3 Chipset: ऐपल ने अपने लाइनअप में M3, M3 प्रो और M3 मैक्स चिपसेट से लैस MacBook Pro और M3 चिप से चलने वाले iMac शामिल किए। ऐपल ने एक नया मैकबुक प्रो और आईमैक कंप्यूटर लॉन्च किया है। इसमें तीन नई चिपसेट का यूज किया गया है। इसे कंपनी ने अपने ऑनलाइन इवेंट में पेश किया है।

Apple 14 Inch 16 Inch Macbook Pro With M3 Chipset

Apple 14 Inch 16 Inch Macbook Pro With M3 Chipset

iMac का 8 जीबी रैम और 256 जीबी वाला बेस वेरिएंट भारत में 1.34 लाख रुपये में आएगा। यह लैपटॉप चार कलर ऑप्शन पिंक, ग्रीन, ब्लू और सिल्वर में आएगा। इसमें रीडिजाइन ग्राॉफिक्स प्रोसेसर यूनिट का यूज किया गया है। नया कंप्यूटर के साथ कंपनी ने तीन नई चिसेट M3, M3 Pro और M3 Max का यूज किया है। यह लैपटॉप आपको चार कलर ऑप्शन पिंक, ग्रीन, ब्लू और सिल्वर में मिलेगा।

End of Feed