क्या एआई बन रहा है इंसानों के लिए खतरा? Anthropic ने अचानक क्यों बंद किए अपने सबसे एडवांस मॉडल्स!

अमेरिकी सरकार के निर्देश के बाद एंथ्रोपिक ने फेबल 5 और मिथोस 5 एआई मॉडल बंद कर दिए हैं। सरकार को आशंका है कि इन मॉडलों की सुरक्षा व्यवस्था को बायपास किया जा सकता है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। प्रमुख एआई कंपनी 'एंथ्रोपिक' (Anthropic) ने अपने अब तक के सबसे एडवांस और ताकतवर एआई मॉडल्स 'फेबल 5' (Fable 5) और 'मिथोस 5' (Mythos 5) को अचानक बंद करने का फैसला लिया है। कंपनी ने यह कदम अमेरिकी सरकार के एक कड़े आदेश के बाद उठाया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए विदेशी नागरिकों के लिए इन मॉडल्स की पहुंच को तुरंत रोकने के लिए कहा गया था। अमेरिकी वाणिज्य विभाग के इस निर्देश के बाद एंथ्रोपिक को दुनियाभर में अपने इन दोनों मॉडल्स की सेवाएं पूरी तरह ठप करनी पड़ी हैं। हालांकि, एंथ्रोपिक इस फैसले से खुश नहीं है। कंपनी का मानना है कि इस मामले में सरकार को कोई गलतफहमी हुई है और वह जल्द से जल्द इन सेवाओं को दोबारा बहाल करने की कोशिश कर रही है।

Anthropic AI

एंथ्रोपिक ने क्यों बंद किया AI मॉडल?

एंथ्रोपिक के अनुसार, अमेरिकी सरकार ने उन्हें इन मॉडल्स तक विदेशी नागरिकों की पहुंच तुरंत ब्लॉक करने का निर्देश तो दिया, लेकिन इसके पीछे की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के बारे में कोई विस्तृत या ठोस जानकारी साझा नहीं की। कंपनी का अनुमान है कि सरकार को किसी संभावित “जेलब्रेक” तकनीक का पता चला है, जिसके जरिए शरारती तत्व इस मॉडल की सुरक्षा सीमाओं को तोड़ सकते हैं। सरकार को सबसे बड़ी चिंता यह है कि इस मॉडल का गलत इस्तेमाल सॉफ्टवेयर प्रणालियों की कमजोरियों को खोजने जैसे संवेदनशील और खतरनाक कामों में किया जा सकता है। इसके उलट एंथ्रोपिक का दावा है कि यह एक बहुत ही सीमित और मामूली समस्या है, जिसके आधार पर इतने बड़े स्तर पर पूरे मॉडल को ही बैन कर देना किसी भी तरह से सही कदम नहीं है।

End of Feed