5 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हो गया ₹4.49 लाख वाला iPhone! लोगों ने कहा- अमीर देश है, लेकिन कितने फोन थे स्टॉक में?

Apple iPhone Duo Blinkit पर बिक्री शुरू होने के 5 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। जानें कीमत, फीचर्स, स्टोरेज वेरिएंट और सोशल मीडिया पर क्यों उठे सवाल।

Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo को लेकर भारत में जबरदस्त चर्चा हो रही है। इसकी कीमत 2.99 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए ग्राहकों को 4.49 लाख रुपये तक खर्च करने होंगे। इसके बावजूद क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit पर फोन की बिक्री शुरू होने के महज 5 मिनट के भीतर उपलब्ध स्टॉक खत्म हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग हैरानी जता रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे भारत की बढ़ती खरीदारी क्षमता से जोड़ा, तो कुछ ने सवाल उठाया कि आखिर Blinkit पर बिक्री के लिए कितने फोन उपलब्ध कराए गए थे।

iPhone Duo

Blinkit पर सुबह 8:15 बजे शुरू हुई बिक्री

Blinkit पर सुबह 8:15 बजे शुरू हुई बिक्री

Blinkit के संस्थापक अलबिंदर ढिंढसा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि iPhone Duo की बिक्री सुबह 8:15 बजे दिल्ली-NCR के ग्राहकों के लिए शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि महज 5 मिनट में सभी उपलब्ध यूनिट बिक गईं। साथ ही उन्होंने कहा कि कंपनी आने वाले हफ्तों में फोन का और स्टॉक उपलब्ध कराने की कोशिश कर रही है।

End of Feed