AI के प्यार में पागल हुईं 84 साल की दादी, लव लेटर और गिफ्ट में खर्च कर डाले लाखों

शुरुआत में यह सिर्फ मनोरंजन था, लेकिन धीरे-धीरे यह उनकी दिनचर्या बन गया। झांग हर दिन 10 घंटे से ज्यादा समय जियानगुओ और ऐसे ही अन्य AI कैरेक्टर्स के वीडियो देखने में बिताने लगीं। इस दौरान उन्होंने असली दुनिया से दूरी बनानी शुरू कर दी और अपना ज्यादातर समय इसी वर्चुअल दुनिया में बिताने लगीं।

आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिर्फ टेक्नोलॉजी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह लोगों की भावनाओं और रिश्तों को भी प्रभावित करने लगा है। डिजिटल कैरेक्टर अब इतने रियल लगने लगे हैं कि लोग उनसे जुड़ाव महसूस करने लगे हैं और कभी-कभी यह जुड़ाव हकीकत से भी ज्यादा गहरा हो जाता है।

Chinese grandma who falls in love with AI

AI के प्यार में पागल हुईं 84 साल की दादी, लव लेटर लिखती हैं, खर्च कर डाले लाखों

‘वर्चुअल प्रेम’ की अनोखी कहानी

चीन के हुबेई प्रांत की 84 वर्षीय महिला झांग यूलान की कहानी इन दिनों चर्चा में है। झांग एक AI से बनाए गए वर्चुअल कैरेक्टर “जियानगुओ” के प्यार में पड़ गईं। यह कैरेक्टर एक “बॉसी प्रेसिडेंट” के रूप में दिखाया जाता था, जो छोटे वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर काफी लोकप्रिय था।

End of Feed