‘अरे ट्विटर मालिक भैया’... एलोन मस्क से हाथ जोड़कर क्या बोले अमिताभ बच्चन

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 20, 2023, 01:27 PM IST

Twitter पर Amitabh Bachachan ने Elon Musk से हाथ जोड़कर एक गुजारिश की है। उन्होंने बड़े मजेदार अंदाज में ट्विटर पर एडिट बटन जोड़ने की रिक्वेस्ट की है। सोशल मीडिया पर बिग बी का ये ट्वीट वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अमिताभ की मस्क से गुजारिश
  • हाथ जोड़कर की ऐसी रिक्वेस्ट
  • ट्विटर के लिए दी ये सलाह

Amitabh Bachachan Request To Twitter Owner Elon Musk: ट्विटर बीते करीब 1 साल से खबरों में लगातार बना हुआ है। चाहे एलोन मस्क का इस कंपनी को खरीदना हो, या फिर यूजर्स का ब्लू टिक हटाया जाना हो। अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के मालिक से ऐसी गुजारिश की है जिसके बाद ये फिर से चर्चा में आ गया है। अमिताभ बच्चन का ये ट्वीट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं और हर तरह की पोस्ट करने के अलावा खुदकी लिखी रचनाएं भी यहां पोस्ट करते रहते हैं।

Amitabh Bachachan Request To Twitter Owner Elon Musk

अमिताभ बच्चन का ये ट्वीट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है

अरे ट्विटर मालिक भैया...

एलोन मस्क को सुझाव देते हुए अमिताभ बच्चन ने एक साधारण सी डिमांड बड़े मजेदार ढंग से की है। उन्हांने ट्विटर पर लिखा, "अरे Twitter मालिक भैया, ये Twitter पे एक Edit button भी लगा दो please!!! बार-बार जब गलती हो जाती है, और शुभचिंतक बताते हैं हमें, तो पूरा Tweet, delete करना पड़ता है, और गलत Tweet को ठीक कर के, फिर से छापना पड़ता है। हाथ जोड़ रहे हैं”।

End of Feed