Amazon Great Indian Festival Sale 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होने वाली है। इस सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, पीसी, TWS ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर कई ऑफर्स और डिस्काउंट देखने को मिल सकते हैं। अमेजन की यह सेल Flipkart की Big Billion Days Sale 2026 को टक्कर देगी।
अमेजन इस अपकमिंग सेल में फैंस को प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ी छूट देने वाला है।
अगर आप अपने लिए प्रीमियम सेगमेंट के स्मार्टफोन को खरीदने के लिए इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। सेल शुरू होने से पहले Amazon ने कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स की जानकारी देना शुरू कर दी है, जिन पर सेल के दौरान कम कीमत वाली डील मिल सकती है। इनमें iPhone 16, Samsung Galaxy S25 Ultra, OnePlus 15R, iQOO 15R, OnePlus 13s, Vivo X300 FE, Xiaomi 17, Oppo Reno 16 और कई दूसरे फोन शामिल हैं।
iPhone 16 और Galaxy S25 Ultra पर सबसे बड़ी डील
Amazon की Great Indian Festival Sale 2026 की माइक्रोसाइट पर अलग-अलग कैटेगरी में उन स्मार्टफोन्स के नाम बताए गए हैं, जिन पर सेल के दौरान डिस्काउंट मिल सकता है। Ultra Premium कैटेगरी में iPhone 16, Samsung Galaxy S25 Ultra, OnePlus 15R, iQOO 15R, Xiaomi 17, Vivo X300 FE, OnePlus 15, Oppo Reno 16, OnePlus 13s और Samsung Galaxy Z Fold 7 जैसे फोन शामिल हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेल में iPhone 16 की कीमत 70,000 रुपये से कम हो सकती है। अभी इसकी कीमत करीब 89,999 रुपये बताई जा रही है। मतलब साल की सबसे बड़ी सेल में आपकी सबसे बड़ी बचत हो सकती है। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदते हैं तो करीब 20,000 रुपये सीधे-सीधे बचेंगे। हालांकि, यह कीमत कार्ड ऑफर, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस को मिलाकर हो सकती है।
वहीं, Samsung Galaxy S25 Ultra की इफेक्टिव कीमत 85,000 रुपये से कम हो सकती है। इसकी अंतिम कीमत बैंक ऑफर और एक्सचेंज जैसे दूसरे ऑफर्स पर निर्भर करेगी।
