Amazon Great Indian Festival 2024: ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजन ने 2024 की अपनी सबसे बड़ी सेल अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2024 सेल की घोषणा कर दी है। यह मेगा सेल सितंबर महीने के आखिर तक शुरू हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अब तक सेल की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया है। एक हफ्ते पहले ही कंपनी ने सेल की घोषणा की है और साथ ही उन स्मार्टफोन के नाम भी बताए जो आगामी सेल के दौरान छूट पर उपलब्ध होंगे। इस सेल में आप वनप्लस, पोको और अन्य कंपनियों के स्मार्टफोन बहुत कम कीमत में खरीद सकेंगे।
Amazon Great Indian Festival 2024
कब शुरू होगी सेल
टिप्स्टर्स के अनुसार, अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2024 सेल (Amazon Great Indian Festival) की शुरुआत 29 सितंबर से हो सकती है। इस सेल में ग्राहकों को अलग-अलग टेक प्रोडक्ट्स पर कई तरह की छूट मिलेगी। अमेजन ने कुछ बेहतरीन डील्स देने के लिए सैमसंग और SBI के साथ पार्टनरशिप की है। फेस्टिवल सेल के दौरान ग्राहकों को SBI डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत की तत्काल छूट मिलेगी। कंपनी के बैनर पर लिस्ट किए गए अनुसार, ग्राहकों को 20 प्रतिशत वेलकम कैशबैक मिल सकता है।
सस्ते में मिलेंगे ये दमदार स्मार्टफोन
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2024 सेल में सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा, डेल जी15, गैलेक्सी एम35 और अन्य स्मार्टफोन के साथ कुछ प्रोडक्ट को भी टीज किया है, जो भारी डिस्काउंट के साथ मिलेंगे। इसके अलावा इस सेल में iQOO Z9s Pro, iQOO Z9, iQOO Z9 Lite, iQOO Neo 9 Pro, iQOO 12 जैसे फोन को भी बहुत कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने इन डिवाइस के ऑफर्स को टीज किया है।
कहां मिलेगा कितना डिस्काउंट
अमेजन ने मोबाइल एक्सेसरीज पर 80 प्रतिशत तक की छूट देने का वादा किया है। मेगा सेल के दौरान वनप्लस, सोनी और अन्य कंपनियों के ईयरफोन को भी भारी डिस्काउंट पर खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा पावर बैंक, चार्जर, चार्जिंग केबल और अन्य डिवाइस पर भी छूट मिलेगी।
