Amazon Fire TV Cube (3rd Gen) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जैसा कि नाम से ही समझा जा सकता है ये Amazon Fire TV क्यूब रेंज का थर्ड जनरेशन मॉडल है। पिछले मॉडल की तुलना में इसमें काफी अपडेट्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में।
Amazon Fire TV Cube (3rd Gen)
Amazon Devices India के डायरेक्टर और कंट्री मैनेजर पराग गुप्ता ने एक स्टेटमेंट में कहा है कि नए Fire TV Cube के साथ ग्राहक अपने घर को फ्यूचरप्रूफ कर सकते हैं। इसमें उन्हें बेहतरी व्यूइंग एक्सपीरिएंस मिलेगा। ये प्रोडक्ट काफी फास्ट है और सिनेमैटिक 4K वीडियो सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें होम एंटरटेनमेंट को कंट्रोल करने के लिए हैंड्स फ्री अलेक्सा सपोर्ट भी मौजूद है।
कीमत
Amazon Fire TV Cube (3rd Gen) की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। फिलहाल इसकी बिक्री या प्री-बुकिंग भारत में नहीं शुरू की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही कंपनी तारीख की घोषणा करेगी।
Amazon Fire TV Cube (3rd Gen) के स्पेसिफिकेशन्स
Amazon Fire TV Cube (3rd Gen) में काफी इंप्रूव्ड डिजाइन दिया गया है। इसका एक्सटीरियर फैब्रिक से कवर्ड है और यहां कॉर्नर्स राउंडेड हैं। इस स्ट्रीमिंग डिवाइस में अब HDMI इनपुट पोर्ट भी दिया गया है। ऐसे में यूजर्स DTH सेट-टॉप बॉक्स जैसे दूसरे सोर्स डिवाइसेज को भी कनेक्ट कर सकते हैं और फायर टीवी क्यूब के रिमोट और वॉयस कंट्रोल फीचर्स के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं।
साथ ही यहां कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6 का सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें ऑप्शनल वेबकैम कनेक्टिविटी के लिए USB पोर्ट भी मौजूद है। Amazon Fire TV Cube रेंज की एक खास बात ये है कि इसमें अलेक्सा वॉयस असिस्टेंट का हैंड्स-फ्री एक्सेस दिया गया है। डिवाइस में ऑलवेज ऑन माइक्रोफोन मौजूद है।
नया Fire TV Cube पिछले मॉडल से 20 प्रतिशत ज्यादा पावरफुल है। इसमें नया 2.0GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मौजूद है। पहले ही तरह इसमें अल्ट्रा-HD रेजोल्यूशन कंटेंट का सपोर्ट और Dolby Vision फॉर्मेट का भी सपोर्ट दिया गया है। इसमें कई ऐप्स और गेम्स भी मिलेंगे।
