Amazon पर अभी एक्स्ट्रा हैप्पीनेस डेज सेल जारी है। इस दौरान एक्सिस बैंक, सिटी बैंक और ICICI बैंक ग्राहकों को 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। यहां हमने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर मिल रही बेस्ट डील्स की एक लिस्ट बनाई है। इन गैजेट्स को आप गिफ्ट कर सकते हैं। सेल में स्मार्टवॉच, पोर्टेबल स्पीकर्स और टैबलेट जैसे प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है।
Amazon Great Indian Festival Sale
Noise ColorFit Pulse Grand
सेल के दौरान इस स्मार्टवॉच पर 63 प्रतिशत छूट दी जा रही है। ऐसे में इसे 3,999 रुपये की जगह 1,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये स्मार्टवॉच 150 क्लाउड बेस्ड वॉच फे और 1.69-इंच LCD टचस्क्रीन के साथ आती है। ये वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए IP68 रेटेड है। इसमें 60 अलग-अलग फिटनेस मोड्स भी दिए गए हैं।
Amazon Fire TV Stick 4K
इस टीवी स्टिक पर सेल के दौरान 50 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में इसे 5,999 रुपये की जगह 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट के साथ 4K स्ट्रीमिंग का सपोर्ट मिलता है। साथ ही इसमें Prime Video, Disney+ Hotstar, Netflix, Zee5, Sony LIV और Apple TV जैसे ऐप्स का सपोर्ट भी मिलता है।
Amazon Kindle 10th Gen
सेल के दौरान इस प्रोडक्ट को 7,999 रुपये की जगह 6,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये 6-इंच ई-इंक डिस्प्ले के साथ आता है। ऐसे में इसे डायरेक्ट सनलाइट में भी पढ़ा जा सकता है।
Kodak Mini Shot 2 Retro
ये एक इंस्टैंट कैमरा है। इसे सेल में 21,799 रुपये की जगह 9,591 रुपये में खरीद सकते हैं। इस कैमरे की मदद से फोटो को तुंरत क्लिक कर प्रिंट किया जा सकता है। साथ ही यूजर्स गैलरी की फोटोज को प्रिंट करने के लिए ब्लूटूथ के जरिए अपने स्मार्टफोन को भी कनेक्ट कर सकते हैं।
JBL Xtreme 2
इस पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर को ग्राहक सेल के दौरान 21,999 रुपये की जगह 15,415 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें चार ड्राइवर्स और दो बेस रेडिएटर्स दिए गए हैं। ये वाटर रेसिस्टेंस डिजाइन के लिए IPX7 रेटेड है। इसकी बैटरी 1,000mAh की है।
Xiaomi Pad 5
अमेजन की सेल में इस पर 34 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में इस टैबलेट को 37,999 रुपये की जगह 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये टैबलेट Snapdragon 860 प्रोसेसर और 11-इंच WQHD+ (1,600x2,560 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है।
