Alexa And Privacy Issue: वॉइस असिस्टेंस के लिए दुनियाभर में मशहूर ऐलेक्सा डिवाइस अब भारतीय ग्राहकों के बीच भी ट्रेंड में आ चुकी है. कोई सवाल हो या शंका, मूड ठीक करना हो या जोक सुनना हो... हर काम ऐलेक्सा करती है जिसे चलाने के लिए सिर्फ इंटरनेट लगता है. इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई के समय भी ऐलेक्सा बहुत कारगर साबित होती है. लेकिन बीते कुछ समय से सवाल उठाया जा रहा है कि क्या ऐलेक्सा आपकी प्राइवेसी में सेंध लगा रही है? हम यहां आपको इससे जुड़ी सभी बातें बता रहे हैं.
बीते कुछ समय से सवाल उठाया जा रहा है कि क्या ऐलेक्सा आपकी प्राइवेसी में सेंध लगा रही है?
ऐसा क्यों और कैसे इससे बचें
आपके बेडरूम में जो बातें होती हैं वो आपकी पर्सनल होती हैं, इन्हें कोई और सुने या रिकॉर्ड करे तो वो प्राइवेसी खत्म होने का मामला बनता है. कंपनी के सभी दावों से इतर यूजर्स का मानना है कि ऐलेक्सा आपकी सभी बातें सुनकर इसे रिकार्ड कर लेता है और इन्हें अपने सर्वर पर भेजता है. लोगों का कहना है कि जब किसी प्रोडक्ट के बारे में अन्य शख्स पूछा जाए या खरीद की इच्छा जताई जाए तो इसका विज्ञापन खुद ही स्मार्टफोन और सिस्टम में दिखने लगता है. मतलब ऐलेक्सा ने आपकी बातें सुनी हैं.
इस समस्या का एक समाधान
अगर आपको इस समस्या से निजात चाहिए तो आपके पास सिर्फ एक रास्ता बचता है. अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपकी प्राइवेसी के साथ समझौता हो रहा है और कोई आपकी बातें सुन रहा है तो सीधा शक ऐलेक्सा पर जाता है. हालांकि इससे बचने का एक पैंतरा आपकी निजी बातों को निजी रखेगा. आपको ऐलेक्सा का माइक ऑफ करना होगा, इससे आप जो भी बातें कर रहे हैं वो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई तकनीक से सुरक्षित रहेगी. बता दें कि यूजर्स के फीडबैक पर ये खबर तैयार की गई है, किसी ब्रांड विशेष की आलोचना हमारा उद्देश्य नहीं है.
