Airtel ने दिया झटका, 50 रुपये तक महंगे हुए पोस्टपेड प्लान, 8 अक्टूबर से नई कीमतें लागू

Airtel Tariff Hike: एयरटेल ने अपने ग्राहकों को एक बार फिर से झटका दिया है। कंपनी ने अपने कई प्लान महंगे कर दिए हैं, हालांकि इंटरनेशनल रोमिंग फ्री दिया गया है। नई कीमतें 8 अक्टूबर से लागू होंगी।

भारती एयरटेल ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों को झटका देते हुए कई प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने अलग-अलग पोस्टपेड प्लान के टैरिफ में 3% से लेकर 10% तक की बढ़ोतरी की है। कुछ प्लान अब 50 रुपये तक महंगे हो गए हैं। नई कीमतें 8 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी। इसी दिन से नए ग्राहक भी बढ़ी हुई कीमतों वाले प्लान ले सकेंगे।

Airtel

एयरटेल के पोस्टपेड प्लान हुए महंगे

पोस्टपेड प्लान 3 से 10% तक हुए महंगे

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड प्लान की कीमतों में प्लान के हिसाब से बढ़ोतरी की है। कंपनी ने कुछ प्लान में मामूली बढ़ोतरी की है, जबकि कई प्लान 50 रुपये तक महंगे किए गए हैं। यानी पोस्टपेड कनेक्शन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अब हर महीने पहले के मुकाबले ज्यादा भुगतान करना होगा।

End of Feed