Airtel-Jio 1 Year Recharge Plans: भारतीय टेलीकॉम कंपनियां एयरटेल और जियो यूजर्स की जरूरत के हिसाब से कई सारे रिचार्ज प्लान ऑफर करती हैं। इसमें ज्यादा डेटा, ज्यादा वैलिडिटी और ओटीटी सब्सक्रिप्शन वाले प्लान भी शामिल हैं। लेकिन यहां हम आपको एयरटेल और जियो के एक साल की वैलिडिटी वाले बेस्ट प्रीपेड रिचार्ज प्लान (Best Prepaid Plans) के बारे में बता रहे हैं।
Airtel-Jio Best Recharge plans
Airtel के एक साल वाले बेस्ट रिचार्ज प्लान
Airtel ₹3599 प्लान- एयरटेल के इस प्लान में आपको पूरे 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। वहीं प्लान में कॉलिंग और डेटा अनलिमिटेड मिलता है। यानी प्लान में अनलिमिटेड लोकल एसटीडी और रोमिंग कॉल, 100 SMS रोज और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। वहीं प्लान में 2GB डेटा प्रतिदिन भी है। प्लान के साथ Airtel Xstream app का भी फ्री एक्सेस मिलता है।
Airtel ₹3999 प्लान- इस प्लान के साथ 1 साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन और 2.5GB प्रतिदिन मिलता है। बाकी अन्य फायदे Airtel ₹3599 प्लान के जैसे ही मिलते हैं।
Jio के एक साल वाले बेस्ट रिचार्ज प्लान
Jio ₹3599 प्लान- जियो के इस प्लान में 2.5 GB प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS रोज मिलते हैं। जियो के इस प्लान के साथ 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलता है। प्लान में जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियोक्लाउड का फ्री एक्सेस भी मिलता है।
Jio ₹3999 प्लान- जियो के इस प्लान के साथ भी जियो के 3599 रुपये वाले प्लान के फायदे मिलते हैं। लेकिन इस प्लान में FanCode का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। JioTV मोबाइल ऐप के माध्यम से फैनकोड की मेंबरशिप मिलती है।
