Samsung One UI 7 Release Timeline: यदि आप सैमसंग यूजर्स हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने 22 जनवरी को अपने गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 में गैलेक्सी एस25 सीरीज के लॉन्च के बाद सभी गैलेक्सी एस-सीरीज फोन के लिए वन यूआई 7 की रोलआउट टाइमलाइन की घोषणा कर दी है। One UI 7 में टेक्स्ट, स्पीच, इमेज और वीडियोज के लिए कई शानदार फीचर्स मिलते हैं।
वन यूआई 7 अपडेट
सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर अपने वन यूआई 7 अपडेट के रोलआउट की टाइमलाइन की पुष्टि की है। कंपनी ने कहा कि गैलेक्सी एस25, एस25+ और एस25 अल्ट्रा सहित नए स्मार्टफोन वन यूआई 7 के स्टेबल वर्जन को पेश करने वाले पहले स्मार्टफोन होंगे, जो एंड्रॉइड 15 पर आधारित है। कंपनी का कहना है कि One UI 7 अपडेट का स्टेबल वर्जन 2025 की पहली तिमाही में अन्य योग्य गैलेक्सी S सीरीज डिवाइस के लिए भी रोल आउट किया जाएगा।
आपको कब मिलेगा अपडेट
पिछले ट्रैंड के आधार पर, गैलेक्सी एस24 सीरीज, अपडेट प्राप्त करने वाले पुराने डिवाइसों का पहला सेट होने की संभावना है। यानी मार्च के बाद गैलेक्सी एस24, गैलेक्सी एस24 प्लस और गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा स्मार्टफोन को इसका अपडेट मिल सकता है। इसके बाद गैलेक्सी एस23 सीरीज को अपडेट मिलने की संभावना है।
वन यूआई 7 की खासियत
वन यूआई 7 में कंपनी ने कई नए बदलाव और फीचर्स को शामिल किया है। कॉल ट्रांसक्रिप्ट, राइटिंग असिस्टेंट और ड्राइंग असिस्टेंट जैसे प्रोडक्टिव फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा इसमें भविष्य में सिक्योरिटी के लिए ऑन-डिवाइस डेटा एनालिसिस और पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी जैसे एन्हांस्ड प्राइवेसी फीचर्स भी मिलेंगे।
