Nothing Phone 3 or Phone 3a: लंदन स्थित टेक ब्रांड नथिंग ने 4 मार्च 2025 को अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इसकी घोषणा कंपनी के सीईओ कार्ल पेई ने की है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि कंपनी नथिंग फोन (3) या संभावित वर्जन, फोन (3a) पेश कर सकती है।
पावर इन पर्सपेक्टिव इवेंट
कंपनी इस फोन को 4 मार्च को बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 में लॉन्च कर सकती है। "पावर इन पर्सपेक्टिव" टैगलाइन के साथ लॉन्च, 10:00 बजे GMT (3:30 बजे IST) पर होने वाला है। लॉन्च की घोषणा के साथ कंपनी ने फोन का एक टीजर भी पोस्ट किया है। जिसमें ब्रांड के सिग्नेचर ग्लिफ इंटरफेस को दिखाया गया। बता दें कि इस फोन को फ्लिपकार्ट के जरिए भारत में बेचा जाएगा।
Nothing Phone 3a के संभावित स्पेसिफिकेशन
फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की AMOLED स्क्रीन दिए जाने की उम्मीद है। लीक्स के मुताबिक, नथिंग फोन 3ए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 प्रोसेसर, 8GB रैम के साथ आने की उम्मीद है। फोन को Android 15 पर आधारित नथिंग OS 3.0 के साथ पेश किया जा सकता है। फोन 3ए में 4,290mAh की बैटरी होने की उम्मीद है।
Nothing Phone 3a का संभावित कैमरा सेटअप
इस फोन में दमदार और अपग्रेडेड कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन 3a में टेलीफोटो लेंस होने की उम्मीद है, जो फोन (2a) में मिलने वाले डुअल 50MP सेंसर पर एक बड़ा अपग्रेड होगा।
